Fukrey 3 and The Vaccine War Box Office Collection Day 6 (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की एंट्री हुए 6 दिन हो गए है।
दोनों ही फिल्मों को कमाई के लिए खूब मेहनत करनी पड़ रही है। इस बीच हम आपको इन फिल्मों के छठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की मौत के सच ने चौंकाया… 5 एक्ट्रेस जिनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत, आज तक नहीं खुला राज
छठवें दिन इतनी कमाई कर सकती है ‘फुकरे 3’
फिल्म ‘फुकरे 3’ की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म अपनी रिलीज के छठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 5.00 करोड़ की कमाई कर सकती है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 60.17 करोड़ हो जाएगा। वहीं, अगर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के छठवें दिन भारत में 0.85 करोड़ की कमाई कर सकती है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 8.00 करोड़ हो जाएगा।
दोनों फिल्मों का बीते 5 दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर इन दोनों ही फिल्मों के बीते 5 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘फुकरे 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर पहले दिन 8.82 करोड़, दूसरे दिन 7.81, तीसरे दिन 11.67, चौथे दिन 15.00 करोड़ और 5वें दिन 11.69 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के बीते 5 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 0.85 करोड़, दूसरे दिन 0.9 करोड़, तीसरे दिन 1.75, चौथे दिन 2.50 करोड़ और 5वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई की है।
टिकट खिड़की पर मौजूद है ‘जवान’
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी मौजूद है और बेहद शानदार कमाई कर रही है। इस बीच ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के बीच जबरदस्त टक्कर होने के बावजूद कमाई करना थोड़ा मुश्किल है और दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर कमाई के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
32 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
35 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
52 mins agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines