Fukrey 3 या The Vaccine War, बॉक्स ऑफिस पर कौन मचाएगा Gadar, आप भी जरूर देखें
Edited By Nancy Tomar

Fukrey 3 and The Vaccine War Box Office Collection Day 2 (May Earn)
Edited By Nancy Tomar

Fukrey 3 and The Vaccine War Box Office Collection Day 2 (May Earn)
Fukrey 3 and The Vaccine War Box Office Collection Day 2 (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में कई फिल्मों ने एंट्री की है। हालांकि टिकट खिड़की पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ पहले से पैर गढाए हुए है।
वहीं, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि हालिया रिलीज फिल्म ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फुकरे 3’ अपनी रिलीज के दूसरे दिन भारत में 7.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं, अगर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन भारत में 0.60 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। देखने वाली बात होगी कि दोनों ही फिल्में में कौन-सी फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
वहीं, अगर ‘फुकरे 3’ की पहले दिन की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फुकरे 3’ ने अपने ओपनिंग डे यानी अपनी रिलीज के पहले दिन 8.82 का कारोबार किया है। इसके साथ ही ‘द वैक्सीन वॉर’ ने भी अपनी रिलीज के पहले दिन 0.85 का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर है। कौन-सी फिल्म क्या धमाल मचाएगी ये देखने वाली बात होगी।
इसके साथ ही अगर ‘फुकरे 3’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं, अगर ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और पल्लवी जोशी फिल्म की प्रोड्यूसर है। दोनों ही अलग जॉनर की फिल्में हैं, इससे फिल्मों की कमाई पर भी असर हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: