अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही सीरीज ‘FROM’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है. अपनी अनोखी कहानी और रहस्यमयी माहौल की वजह से यह शो फैंस के बीच खास जगह बना चुका है. हॉरर और साइंस-फिक्शन जॉनर में बनी इस सीरीज में ऐसे चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक बांधे रखते हैं. इस शो का पहला सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद लगातार दो और सीजन आ चुके हैं. हर सीजन के साथ कहानी और भी दिलचस्प होती गई है. अब दर्शक बेसब्री से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, यह जानने के लिए कि आगे इस रहस्यमयी दुनिया में क्या होने वाला है.
तीसरे सीजन के आखरी एपिसोड में जिम भी उन खौफनाक मॉन्स्टर्स का शिकार होता दिखाया गया है, और जूली की आंखों के सामने उसके पिता की मौत हो जाती है. लेकिन यह साफ नहीं दिखाया गया कि जिम सच में मर गया या नहीं. इससे कई ऐसे सवाल बचे हैं जिनका जवाब फैंस चौथे सीजन में जानना चाहते हैं. अब बड़ी खबर यह है कि शो के सीजन 4 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. मेकर्स ने घोषणा की है कि FROM का चौथा सीजन 19 अप्रैल 2026 को रिलीज होगा, जहां आगे की रहस्य-भरी कहानी और ट्विस्ट सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें: दुनियाभर में छाई इंडियन वेब सीरीज, 12 दिन में 5 करोड़ व्यूज, नेटफ्लिक्स की बनी नंबर 1 शो
सीजन 4 रिलीज होगी इस दिन
फैंस को FROM के सीजन 4 के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. मेकर्स ने एक नया वीडियो टीजर जारी कर घोषणा की है कि यह चौथा सीजन 19 अप्रैल 2026 को रिलीज होगा. लॉन्च में यह तो साफ नहीं बताया गया है कि यह सीजन आखिरी होगा या नहीं, लेकिन कहानी में अभी भी कई अनसुलझे सवाल बाकी हैं जिनके जवाब फैंस को चाहिए. प्लेटफॉर्म पर दर्शक तरह-तरह की थियोरीज बना रहे हैं कि आखिर टाउन के रहस्य क्या हैं और क्या इस सीजन में सबकुछ खुल जाएगा.
यह भी पढ़ें: मीनाक्षी चौधरी का कटा पत्ता! ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
‘फॉर्म’ का चौथा सीजन कहां होगा रिलीज
हैरॉल्ड पैरिन्यू, कैटिलीना मोरीनो, डेविड एल्पे, स्कॉट मैकॉर्ड, एलिजाबेथ सॉन्डर्स और पेगा गफूरी जैसे कलाकारों से सजी इस पॉपुलर सीरीज के पहले तीनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में मौजुद हैं हालांकि, इसका चौथा सीजन अब एमजीएम+ और अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी टाउन पर आधारित है, जहां जो भी पहुंचता है, वह वहां से निकल नहीं पाता यही सस्पेंस इसे खास बनाता है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines