Bollywood Actresses who rejected Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का ही वक्त बचा है। ऐसे में इस बार हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ रहा था लेकिन इन हसीनाओं ने सलमान खान के शो को करने से मना कर दिया है। आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेसेस चलिए आपको बताते हैं।
ईशा कोप्पिकर
‘बिग बॉस खबरी’ की ओर से शेयर की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ‘बिग बॉस 18’ की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। लेकिन ईशा ने शो का हिस्सा बनने की खबरों को फेक बताया है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने खुद की शो में एंट्री से साफ मना किया है। ईशा की मानें तो वो शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। उन्होंने मीडिया से ये भी कहा कि वो कुछ भी लिखने से पहले आर्टिस्ट से एक बार बात कर लिया करें।
समीरा रेड्डी
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी जो पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं उनका भी ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहा है। हालांकि समीरा के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल समीरा भी अपनी पर्सनल लाइफ और पारिवारिक जीवन में बिजी हैं। शो को लेकर तो समीरा का अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन वो शो को करने के लिए तैयार होंगी इसका बेहद कम ही चांस है।
अमीषा पटेल
पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के भी शो में दिखने को लेकर खबरें आ रही थीं। हालांकि अमीषा एक बार पहले भी एक सीजन में मालकिन के तौर पर घर में नजर आ चुकी हैं लेकिन इस बार उनके कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री लेने की बात कही जा रही हैं। अमीषा जिन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म ‘गदर 2’ से शानदार कमबैक किया है, खबरें हैं कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है इसलिए वो शो में जा सकती है। इसे लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
अनीता हसनंदानी
सुरभि ज्योति
हाल ही में ‘गुनाह’ सीरीज में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को भी शो ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने भी शो को करने के मना कर दिया। कभी छोटे पर्दे पर नागिन के रोल से अपनी पहचान बनाने वालीं सुरभि ज्योति भी फिलहाल शो को करना नहीं चाहतीं। खबरों की मानें तो उन्होंने भी सलमान खान के शो से दूरी बना ली।
कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में दिखाई दे रही है। खबरों के मुताबिक उनके भी बिग बॉस में पार्ट लेने की रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं लेकिन उन्होंंने भी शो को मना कर दिया है। वो फिलहाल शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: Anupamaa के Anuj रियल लाइफ में बन रहे पिता? वाइफ आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines