मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का शेड्यूल रैप हो चुका है और एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मौकी की कुछ बेहद खास झलकियां फैंस के साथ साझा की हैं।
‘भूल भुलैया 2’ स्टार एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेड्यूल रैप-अप पार्टी से तस्वीरें और वीडियोज (Kartik Aaryan performs Garba on Schedule wrap) की एक पूरी सीरीज साझा की है, जिसमें उन्हें अपनी क्रू मेंबर्स के साथ “मिनी गरबा” से लेकर दलेर मेहंदी के गाने ‘तुनक तुनक तुन’ की धुनों तक भांगड़ा करते हुए भी देखा जा सकता है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर अपनी टीम के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। शेड्यूल रैप-अप के लिए एक बड़े और स्वादिष्ट चॉकलेट केक की झलक देखने को मिल रही है, जिस पर लिखा है ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha)।
पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “और दशहरे के दिन, सत्यप्रेम की कथा के सबसे जोशीले टीम के साथ एक महीने का व्यस्त लेकिन मजेदार शेड्यूल समाप्त होता है…बहुत सारे उत्सव और मिनी गरबा के साथ।” वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है।
‘सत्यप्रेम की कथा’ संयुक्त रूप से नमः प्रोडक्शंस और साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसे अगले साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद है। फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
अभी पढ़ें – Rani Mukherjee ने बहनों संग दुर्गा पंडाल में किया ‘धुनूची नाच’, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल
अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज़ हुई थी। ‘सत्यप्रेम की कथा’ के अलावा, कार्तिक के पास रोहित धवन की ‘शहजादा’ भी है। इसमें कृति सेनन उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसी के साथ उनकी फिल्म ‘फ्रेडी’ भी पाइपलाइन में है।
वहीं, कियारा आडवाणी को आखिरी बार राज मेहता की फिल्म ‘जुग-जुग जीयो’ में देखा गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines