हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

OTT Release: नेटफ्लिक्स-प्राइम वीडियो पर सस्पेंस-थ्रिल का फुल डोज, रिलीज हो रहीं बेहतरीन फिल्में-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार कॉन्टेंट आ रहा है।

विज्ञापन
OTT Release This Week

मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल 2025 की शुरुआत धमाकेदार ओटीटी कॉन्टेंट के साथ होने जा रही है। इस हफ्ते कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। खासतौर पर ‘चमक’ सीजन 2, ‘टेस्ट’ और ‘डेविल मे क्राई’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो आइए जानते हैं 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच रिलीज होने वाली सात सबसे चर्चित ओटीटी रिलीज के बारे में।

‘चमक’ सीजन 2 (4 अप्रैल, सोनी लिव)

अगर आप म्यूजिकल थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ‘चमक’ का दूसरा सीजन जरूर देखना चाहिए। इस बार शो में 15 नए गाने शामिल किए गए हैं, जिन्हें गिप्पी ग्रेवाल, सुनिधि चौहान, मीका सिंह, अफसाना खान, असीस कौर और एमसी स्क्वायर जैसे दिग्गज संगीतकारों ने परफॉर्म किया है। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, आकासा सिंह, मनोज पाहवा और कुंवर ग्रेवाल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।

‘पल्स’ (3 अप्रैल, नेटफ्लिक्स)

‘पल्स’ नेटफ्लिक्स की पहली इंग्लिश-लैंग्वेज मेडिकल ड्रामा सीरीज है। इसकी कहानी डॉ डैनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीसरे साल का मेडिकल रेजिडेंट है। अचानक उसे एक सीनियर डॉक्टर के सस्पेंड होने के बाद प्रमोशन मिल जाता है, लेकिन इस नए बदलाव के साथ उसकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस शो में विला फिट्जगेराल्ड, कॉलिन वुडेल, जस्टिना मचाडो और जैक बैनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘टेस्ट’ (4 अप्रैल, नेटफ्लिक्स)

क्रिकेट और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है ‘टेस्ट’। एस. शशिकांत के निर्देशन में बनी इस तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां तीन लोगों की जिंदगी एक नया मोड़ लेती है। इस फिल्म में आर. माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘नीमेश पटेल: इंस्टेंट कर्मा’ (1 अप्रैल, नेटफ्लिक्स)

कॉमेडी लवर्स के लिए अप्रैल की शुरुआत कुछ मज़ेदार होने वाली है। स्टैंडअप कॉमेडियन नीमेश पटेल अपने पहले नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘इंस्टेंट कर्मा’ के साथ हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं। इस शो में वो अपनी भारतीय-अमेरिकी परवरिश, माता-पिता के साथ रिश्ते और वयस्कता की मुश्किलें पर मजेदार अंदाज में चर्चा करेंगे।

‘डेविल मे क्राई’ (3 अप्रैल, नेटफ्लिक्स)

जापानी वीडियो गेम फ्रैंचाइजी ‘डेविल मे क्राई’ पर बेस्ड बनी एनिमेटेड वेब सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। इस शो की कहानी एक रहस्यमयी खलनायक पर केंद्रित है, जो नरक के दरवाजे खोलने की योजना बनाता है। इस बीच, एक खूंखार और तेजतर्रार डेविल हंटर इस आपदा को रोकने के लिए आगे आता है।

‘गुलमोहर’ (5 अप्रैल, डिजनी+ हॉटस्टार)

पारिवारिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘गुलमोहर’ एक बेहतरीन विकल्प है। ये फिल्म एक संयुक्त परिवार की कहानी को दर्शाती है, जहां पीढ़ियों के बीच संबंधों में बदलाव देखने को मिलता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर, अमोल पालेकर और सूरज शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘इनसाइड जॉब’ सीजन 2′ (6 अप्रैल, नेटफ्लिक्स)

अगर आप कॉन्सपिरेसी थ्योरीज और सस्पेंस थ्रिलर पसंद करते हैं, तो ‘इनसाइड जॉब’ का दूसरा सीजन आपको पसंद आ सकता है। ये शो एक सीक्रेट ऑर्गनाइज़ेशन पर आधारित है, जो दुनिया की सच्चाई को छिपाने का काम करता है। इसके नए सीजन में और भी रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: सलमान की ‘सिकंदर’ नहीं तोड़ पाई ये 3 बड़े रिकॉर्ड, विक्की की फिल्म छावा को भी नहीं मिली मात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें