Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे सभी के लिए बेहद स्पेशल होता है। इस दिन पर हर किसी को अपने दोस्त की याद आ ही जाता है। दोस्ती तो सब कर लेते हैं, लेकिन असली दोस्ती क्या होती है? ये आपको बॉलीवुड की 5 फिल्में देखकर समझ आएगा। कोई दोस्ती के लिए प्यार को छोड़ सकता है, तो कोई दोस्ती के लिए अपना जरूरी से जरूरी काम भूला सकता है। असली दोस्त तो वही है, जो मुसीबत में साथ दे और एक आवाज में हाजिर हो जाए। तो चलिए दोस्ती की मिसाल देती ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं।
दिल चाहता है
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ को हर जनरेशन के लोगों को देखना चाहिए। इसमें 3 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने-अपने करियर और लव लाइफ की स्ट्रगल से जूझ रहे होते हैं। हालांकि, तीनों का साथ में होना यानी फुल मस्ती और एक दूसरे की टांग खींचना और ये सब देखकर आपको लगेगा कि आप भी तो अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ यही सब करते हैं। बाद में दोस्ती में दरार आती है और तीनों दोस्त अलग हो जाते हैं। लेकिन एक वक्त पर सभी गलतफहमियां भूलकर आखिर में ये साथ आ जाते हैं और ईगो को हराकर दोस्ती जीत जाती हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
जाने तू या जाने ना
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ में एक ऐसी दोस्ती दिखाई गई है, जो बाद में प्यार में बदल जाती है। 2 बेस्ट फ्रेंड्स जो एक-दूसरे के चेहरे पर एक मुस्कराहट लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, वो देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा। बाद में जब एक लड़की के चक्कर में दो दोस्तों में दूरी बढ़ती है, तो वो दर्द भी आप महसूस कर सकते हैं। आखिर में लड़के को अहसास हो ही जाता है कि उसका असली प्यार कौन है? बस फिर फिल्म में हैप्पी एंडिंग होती है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सोनू के टीटू की स्वीटी
सोनू और टीटू की दोस्ती की मिसाल तो अब बच्चा-बच्चा देता है। ये बचपन की दोस्ती हर किसी के लिए आइडल है। दो दोस्त जो हर काम साथ करते हैं, दोनों के परिवार भी इन्हें दोस्त नहीं बल्कि भाई मानते हैं। हालांकि, एक लड़की दो दोस्तों के रिश्ते में दरार बनने की कोशिश करती है। एक पल के लिए तो लगता है कि प्यार के आगे दोस्ती कमजोर पड़ गई। हालांकि, बाद में टीटू लड़की को छोड़कर अपने दोस्त सोनू को ही चुनता है।
वीरे दी वेडिंग
बॉलीवुड में आपको जय-वीरू तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन लड़कियों की दोस्ती बेहद ही कम फिल्मों में देखने को मिलेगी। ‘वीरे दी वेडिंग’ में 4 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। फिर भी इनकी दोस्ती बेहद मजबूत है। एक-दूसरे को संभालना, समझना और सपोर्ट करना आप इस फिल्म से सीख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए ‘कुमकुम भाग्य’ की एक और एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच, इस हसीना की होगी एंट्री?
संजू
कमली और संजू की दोस्ती आपको भावुक कर सकती है। एक दोस्त अपने जिगरी के लिए किस हद तक जा सकता है? वो आप कमली को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। कमली ने संजय दत्त को फिल्म में हर समय सपोर्ट किया है और सच्चे दोस्त का यही काम होता है।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
3 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
3 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
3 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
4 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
5 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
5 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
7 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
7 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines