Friends के डायरेक्टर James Burrows का निधन, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Friends Director James Burrows Dies: अमेरिकी निर्देशक जेम्स बरोज का निधन हो गया है. जेम्स बरोज के निधन की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. सभी जेम्स की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

Friends director James Burrows dies

Friends director James Burrows dies. image credit- social media

विज्ञापन

Friends Director James Burrows Dies: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. अमेरिकी निर्देशक जेम्स बरोज, जो ‘फ्रेंड्स और चीयर्स, टैक्सी और कई अन्य पॉपुलर कॉमेडी शोज के लिए जाने जाते थे, उनका निधन हो गया है. 85 साल की उम्र में जेम्स बरोज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. जेम्स बरोज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ है और फैंस भी बेहद मायूस हैं. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

परिवार ने की पुष्टि

जानकारी की मानें, तो सामने आया है कि कल शुक्रवार को उनका निधन हो गया था. जेम्स के परिवार ने पीपल पत्रिका को एक बयान में इस खबर की पुष्टि की है. परिवार ने अपने बयान में कहा कि ‘हम जेम्स ‘जिमी’ बरोज के शानदार जीवन और उनकी यादगार विरासत का सम्मान करते हैं’.

विज्ञापन

खूब नाम कमाया

वहीं, अगर जेम्स बरोज की बात करें तो उन्होंने पांच दशकों से भी ज्यादा वक्त तक टेलीविजन के इतिहास में सबसे प्रभावशाली और चहेते निर्देशकों में नाम कमाया है और वो इस लिस्ट में शामिल रहे हैं. एक नामी निर्देशक, मार्गदर्शक और अपनी क्रिएटिविटी के जरिए उन्होंने कॉमेडी की कई पीढ़ियों को आकार देने में मदद की है, जिससे वो दुनियाभर में मशहूर हैं.

मॉडर्न टीवी कॉमेडी फॉर्मेट को आकार दिया

जेम्स दुनिया भर के दर्शकों के बीच मशहूर हैं और उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. जेम्स ने मॉडर्न टीवी कॉमेडी फॉर्मेट को आकार देने में मदद की है. उन्होंने इस जॉनर में तीन दशकों से ज्यादा समय तक अहम भूमिका निभाई और खूब नाम कमाया. जेम्स बरोज ने अपने करियर में 11 एमी अवॉर्ड जीते, जिनमें ABC के ‘टैक्सी’ के लिए 1980 और 1981 में लगातार मिले डायरेक्टिंग अवॉर्ड भी शामिल हैं.

भाइयों की मदद की

बता दें कि जेम्स बरोज सिर्फ टेलीविजन में डायरेक्शन तक ही सीमित नहीं था बल्कि अपने भाइयों ग्लेन और लेस चार्ल्स के साथ मिलकर बरोज ने NBC के मशहूर कॉमेडी शो ‘चीयर्स’ को बनाया. आज भले ही बरोज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ