Courteney Cox-Matthew Perry: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते साल एक्टर की डूबने की वजह से मौत हो गई थी। मैथ्यू के निधन से ना सिर्फ हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड सिनेमा भी बेहद दुखी हुआ था। ‘फ्रेंड्स’ फेम एक्टर मैथ्यू का यूं अचानक चले जाना हर किसी को दुखी और हैरान कर गया। अब मैथ्यू के जाने इतने दिन बाद उनकी फ्रेंड्स की को-स्टार कॉर्टनी कॉक्स ने मैथ्यू पेरी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि मैथ्यू पेरी उनके आस-पास हैं।
फ्रेंड्स सीरीज को खत्म हुए 20 साल पूरे
दरअसल, हाल ही में फ्रेंड्स सीरीज को खत्म हुए 20 साल पूरे हुए हैं। फिनाले की 20वीं सालगिरह पर कॉर्टनी कॉक्स ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में चर्चा की। मैथ्यू के बारे में बात करते हुए को-स्टार ने कहा कि भले ही वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी मैं आज भी महसूस करती हूं। कॉर्टनी ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वह शायद दुनिया के सबसे मजेदार इंसानों में से एक थे।
शानदार इंसान थे मैथ्यू
आपको पता है वह बहुत मजाकिया है। मैथ्यू का दिल बहुत बड़ा था और वो बहुत मेहनती इंसान थे। मैं उनकी बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इतने सालों तक मुझे अपने करीब रखा और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। को-स्टार ने आगे कहा कि वो मुझसे बहुत मिलने आते हैं… मैं अपनी मां, अपने पिता से मैथ्यू की बात करती हूं। मुझे लगता है कि ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं, लेकिन मुझे हमेशा फील होता है कि मैथ्यू मेरे आस-पास हैं।
कॉर्टनी ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि हाल ही में कॉर्टनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में कॉर्टनी ने फ्रेंड्स के सीजन 4 के फिनाले के एक स्पेशल एपिसोड से एक क्लिप पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ”फ्रेंड्स सीरीज के फिनाले को 20 साल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि हम सभी आंसुओं के बावजूद कैसे कार्य करने में सक्षम थे, हमेशा के लिए थैंक्स।” बता दें कि बीते साल मैथ्यू का निधन हुआ था। इस साल जनवरी में मैथ्यू पेरी की मौत के कारण की जांच भी समाप्त हो गई।
अचानक हुआ था मैथ्यू का निधन
बता दें कि महज 54 साल की उम्र में मैथ्यू का निधन हुआ था। एक्टर की बॉडी उनके घर के हॉट टब में मिली थी। ये सब सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था और परिवार भी सदमे में था। मैथ्यू का अचानक जाना किसी को हजम नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पत्नी की केयर करते नजर आए Ranveer Singh
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines