Friday Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म से थिएटर तक मनोरंजन का तड़का लगने वाला है क्योंकि एक बार फिर शुक्रवार को कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ एक ही दिन में आपको हॉरर, सस्पेंस और कॉमेडी की भरपूर डोज मिलने वाली है। इसलिए आप अपने कैलेंडर को अभी से मार्क कर लीजिए क्योंकि कल यानी 27 जून, 2025 को 6 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। यहां पूरी लिस्ट दी गई है।
मां
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल करीब दो साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस बार एक्ट्रेस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘मां’ लेकर आ रही हैं, जिसे कल यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
निकिता रॉय
काजोल के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी सुपरनैचुरल फिल्म लेकर आ रही हैं। उनकी फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी कल यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में परेश रावल भी नजर आएंगे।
स्क्विड गेम सीजन 3
पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा सीजन भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि ये इस सीरीज का फाइनल सीजन है।
कनप्पा
साउथ एक्टर प्रभास और विष्णु मांचू की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कनप्पा’ भी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लॉर्ड शिव के किरदार में हैं। वहीं माता पार्वती का किरदार काजल अग्रवाल ने प्ले किया है।
यह भी पढ़ें: सरदार का ग्रैंडसन’ से ‘टू स्टेट्स’ तक, Arjun Kapoor की इन फिल्मों को OTT पर करें एन्जॉय
मिस्त्री
टीवी एक्टर राम कपूर अपने नए शो ‘मिस्त्री’ को लेकर काफी वक्त से चर्चा में बने हुए थे। अब उनका शो रिलीज होने के लिए तैयार है। राम कपूर की जासूसी से भरपूर सीरीज को 27 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
विराटपालेम: पीसी मीना की रिपोर्टिंग
विराटपालेम: पीसी मीना की रिपोर्टिंग एक तेलुगु सुपरनैचुरल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे 27 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज को पोलूरू कृष्णा ने डायरेक्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस अभिज्ञ वुथालुरु लीड रोल में हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines