Andhadhun Actor Franco Vaz Dies: अंधाधुन फिल्म के एक्टर और जाने-माने म्यूजिशियन फ्रेंको वाज का निधन हो गया है। प्रसिद्ध ड्रमर और अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले फ्रेंको वाज ने 69 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड में अपने काम की दशकों तक छाप छोड़ने वाले वाज ने आर.डी. बर्मन (आरडीबी) के साथ भी काम किया था। उन्होंने उनके ड्रमर के रूप में जुड़कर अपनी पहचान बनाई थी। फ्रेंको वाज ने 1978 में आई फिल्म ‘कसमे वादे’ से करियर की शुरुआत की थी। वह आर डी बर्मन के साथ उनके मुख्य ड्रमर थे।
अंधाधुन में निभाया था किरदार
इसी के साथ फ्रेंको वाज ने आयुष्मान खुराना अभिनीत श्रीराम राघवन की 2018 में आई थ्रिलर फिल्म ‘अंधाधुन’ में एक्टिंग की थी। वह एक क्लब के मालिक की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने राधिका आप्टे के पिता का किरदार निभाया था।
म्यूजिक से लेकर एक्टिंग तक मनवाया काम का लोहा
70 और 80 के दशक में फ्रेंको वाज ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान हासिल की। उन्होंने उत्तम सिंह और बप्पी लाहिड़ी सहित 12 से ज्यादा प्रतिष्ठित संगीतकारों के साथ मिलकर काम किया। इसी के साथ उन्होंने संगीत निर्देशक उत्तम सिंह की ‘दिल तो पागल है’ में ड्रम प्ले किया था। वाज ने इसके साथ ही कई अन्य मशहूर फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
खुशमिजाज और विनम्र व्यक्ति थे फ्रेंको वाज
उन्होंने पापा कहते हैं, ओह मारिया और रॉकी के आ देखे जरा में रॉक एंड रोल जैसे चार्टबस्टर्स के लिए ड्रम प्ले किया था। अपने म्यूजिक टैलेंट के अलावा वाज कैमरे के सामने भी उतने ही सहज नजर आए। उन्होंने हर किरदार बखूबी निभाया। उन्होंने कई मशहूर गानों में अपनी छाप छोड़ी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वे एक खुशमिजाज और विनम्र व्यक्ति थे।
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा का लाखों की धोखाधड़ी में उछला नाम, मैनेजर समेत 3 के खिलाफ कुर्की वारंट जारी
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines