Kristina Joksimovic: मॉडलिंग, शादी और परिवार… हर लड़की का सपना होता है कि वह करियर बनाने के बाद अपनी लाइफ में शादी करके सेटल हो जाए। ऐसा ही कुछ स्विटजरलैंड की मॉडल और कैटवॉक कोच क्रिस्टीना जोक्सिमोविक ने भी किया था। मॉडलिंग के लिए जीने वाली क्रिस्टीना जब अपनी पर्सनल लाइफ की पहेलियों में उलझी तो जान से धोकर लौटीं।
पिता के सामने बेटी का कटा हुआ सिर
एक हंसता-खेलता परिवार कब और कैसे बिखर गया? किसी को पता ही नहीं लगा। महीना था फरवरी का और साल यही जो चल रहा है यानी 2024 मतलब अब से 7 महीने पहले…जब एक परेशान पिता को बेसमेंट में रखे एक पॉलिथीन में अपनी ही बेटी का कटा हुआ सिर मिला, जिसे देखकर वे हैरान ही नहीं हुए, बल्कि उनकी रूह तक कांप गई। अपनी बच्ची को यूं देख मदद के लिए पुकारता पिता इतना लाचार था कि वह चीख तक नहीं पाया।
मॉडलिंग, शादी और परिवार
कहानी है मशहूर मॉडल क्रिस्टीना जोक्सिमोविक की, जिन्हें मॉडलिंग से बेहद प्यार था। छोटी उम्र से ग्लैमर वर्ल्ड को देखकर जिसकी आंखें चमकती थी, उसने अपने पंख क्या फैलाए कि 17 साल की उम्र में मिस नॉर्थ-वेस्ट स्विटजरलैंड का खिताब ही अपने नाम कर बैठी। जैसे ही वह 21 साल की हुई तो उन्होंने मिस स्विटजरलैंड में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनकर सामने आई।
आम जिंदगी जीना चाहती थी क्रिस्टीना
मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम बन चुकी क्रिस्टीना अब न सिर्फ एक मशहूर मॉडल, बल्कि कैटवॉक ट्रेनिंग कोच बन चुकी थी। इसके बाद आया साल 2017 और क्रिस्टीना ने कर ली थॉमस से शादी। साल 2020 में दोनों ने अपनी पहली बेटी और 2021 में दूसरी बेटी का वेलकम किया। परिवार के साथ स्विटजरलैंड में रहने वाली क्रिस्टीना अब एक नॉर्मल लाइफ जी रही थी कि अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जानकर कोई भी सिहर जाए।
Kristina Joksimovic
पहली बार क्रिस्टीना हुई गैर-जिम्मेदार
दरअसल, वह दिन भी हर रोज की तरह बेहद नॉर्मल था। क्रिस्टीना ने हमेशा की तरह अपने बच्चों को किंडरगार्डन छोड़ा, लेकिन रोज की तरह वह अपनी बेटियों को लेने किंडरगार्डन नहीं गई। ऐसा पहले कभी हुआ नहीं था कि क्रिस्टीना इस तरह की लापरवाही बरते, लेकिन उस दिन हुआ। जब बच्चों को लेने कोई नहीं आया तो स्टाफ मेंबर्स ने उनके घर फोन किया और क्रिस्टीना के पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद क्रिस्टीना के पापा बच्चों को घर ले आए।
पति ने किया साफ इनकार
क्रिस्टीना के बच्चे तो घर आ गए, लेकिन उनके पापा के मन में यह सवाल था कि उनकी बच्ची कहां है? बेचैन मन से उन्होंने अपने दामाद यानी क्रिस्टीना के पति थॉमस को फोन लगाया और थॉमस ने कहा कि वह कुछ देर पहले बच्चों को लाने स्कूल गई है, लेकिन घंटों बीत गए, क्रिस्टीना वापस नहीं आई। क्रिस्टीना के पापा का दिल बैठा जा रहा था और वे बार-बार थॉमस से क्रिस्टीना के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन उसने बस इतना कहा कि वह क्रिस्टीना के बारे में कुछ नहीं जानता।
क्रिस्टीना का कटा हुआ सिर
पिता के दिल में डर, गुस्सा सब एक साथ था। मन में सवालों का बवंडर भी था। जब क्रिस्टीना के पिता का मन नहीं माना तो उन्होंने खुद ही अपनी बच्ची की तलाश शुरू की और क्रिस्टीना को ढूंढते हुए जब वे बेसमेंट में गए तो वहां उन्होंने जो देखा, उसके बारे में सोचकर ही किसी की भी रूह कांप जाए। दरअसल, क्रिस्टीना के पिता को वहां पर एक काला प्लास्टिक बैग नजर आया, जिसमें से कुछ गोल्डन बालों जैसा दिख रहा था। जैसे ही उन्होंने इसे खोलकर देखा तो डर के मारे उनके हाथ-पैर कांपने लगे, क्योंकि इसमें उसी क्रिस्टीना का कटा हुआ सिर था, जिसको वे खोज रहे थे।
झूठ बोलता रहा हैवान
क्रिस्टीना के पिता को सब समझ आ रहा था कि आखिर क्या हुआ होगा और उन्होंने गुस्से में थॉमस पर चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन थॉमस का बस यही कहना था कि उसने कुछ नहीं किया और वह इसके बारे में नहीं जानता है, लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तब जाकर उसने अपना गुनाह कबूल लिया, लेकिन उसने पहले कई बार झूठ बोला। पुलिस ने जब इस मामले को गहराई से जांचा तो सामने आया कि क्रिस्टीना के सपनों के घर में ही उसकी हत्या की गई। पुलिस की जांच में पता लगा कि इसी बेसमेंट में क्रिस्टीना का मर्डर हुआ था, क्योंकि वहां खून के धब्बे थे। जांच में पुलिस को मॉडल के शरीर के टुकड़े भी मिले और बेसमेंट में ही रखे एक बर्तन को देखकर तो हर कोई सन्न रह गया।
बीवी की लाश के टुकड़े
इस बर्तन में कुछ और नहीं, बल्कि क्रिस्टीना का ही पीसा हुआ मांस था। वैसे तो थॉमस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था, लेकिन पहले उसने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानता है। पुलिस के सख्त रवैये के बाद थॉमस ने बताया कि जब वह घर आया तो उसने देखा कि क्रिस्टीना की मौत हो चुकी है और उसकी बॉडी वहीं पड़ी हुई है। क्रिस्टीना को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और उसे लगा कि क्रिस्टीना की मौत का इल्जाम उस पर लगेगा, इसलिए उसने घबराकर अपनी ही बीवी की लाश के टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें मिक्सी में डालकर पीस दिया।
क्रिस्टीना के साथ दिल दहला देने वाली घटना
एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि थॉमस की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह बीमार है। पुलिस पूछताछ में थॉमस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। उसने सच उगलते हुए कहा कि 12-13 फरवरी को उसका बीवी क्रिस्टीना से झगड़ा हो गया था और इसी झगड़े में उसने अपनी बीवी का गला घोंट दिया, जिससे क्रिस्टीना की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Jani Master के बाद अब वाइफ आयशा पर भी संगीन आरोप, मारपीट के अलावा शादी के लिए भी किया मजबूर
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines