Former IAS Officer Abhishek Singh: वो कहते हैं न… कि सपने करने की चाह में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। कुछ ऐसा ही किया था IAS रहे अभिषेक सिंह ने जिन्होंने साल 2011 में नौकरी की शुरुआत की थी। वो IAS तो बन गए थे लेकिन उनके अंदर का फिल्मी कीड़ा उन्हें नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रहा था। साल 2023 में पूर्व अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा इस साल 2024 में मंजूर हो गया। अब खबर है कि अभिषेक सिंह अपनी आईएएस की सेवा को वापस पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अर्जी तक लगाई है। उनके पत्र को विभाग की ओर से केंद्र सरकार के DOPT विभाग को भेज दिया गया है। हालांकि फैसला क्या होगा इसका निर्णय अभी तक सामने नहीं आया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में…
94 वीं रैंक हासिल कर बने IAS अफसर
उत्तर प्रदेश के पूर्व IAS अफसर अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के अधिकारी थे। अपनी UPSC परीक्षा में उन्होंने 94 वीं रैंक हासिल की थी। साल 2013 में उन्हें झांसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में तैनात किया गया। अपने IAS करियर में उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी तैनात किया गया। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, अभिषेक सिंह पर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक फोटो वायरल होने के बाद सस्पेंशन की कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें: Chandu Champion Review: चंदू नहीं, चैंपियन है मैं… जोश और जुनून से भरपूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म
इन एल्बम में आ चुके हैं नजर
अभिषेक सिंह का इस्तीफा साल 2024 में मंजूर कर लिया गया। इसके बाद उनकी फिल्मी लाइफ शुरू हुई। चूंकि उन्हें एक्टिंग का शौक था इसलिए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की एल्बम में काम किया। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज दिल्ली क्राइम-2, हार्डी संधू की एल्बम, सनी लियोनी के सॉन्ग में देखा गया। इसके अलावा अभिषेक सिंह एक शॉर्ट फिल्म में भी दिखाई दे चुके हैं। हालांकि उनकी फिल्मी जर्नी कुछ खास नहीं रही। न ही उन्हें इस लाइन में कोई बड़ा ब्रेक मिल पाया।
राजनीति में भी आने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक सिंह अब इंडस्ट्री को छोड़कर वापस अफसर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अर्जी लगा दी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व IAS अफसर राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं। बता दें कि उन्होंने मुफ्त बस सेवा और लोगों के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक काम किए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines