Malcolm Jamal Warner Passed Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। फेमस अमेरिकन एक्टर और सिंगर मैल्कम-जमाल वार्नर का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह काफी दर्दनाक रही है। बताया जाता है कि रविवार को एक्टर कोस्टा रिका के लिमोन प्रांत के प्लाया कोक्लेस बीच पर स्विमिंग करने के लिए गए थे। तैरते वक्त अचानक मैल्कम-जमाल वार्नर पानी में डूबने लगे और दम घुटने से मौके पर उनकी मौत हो गई। उनके निधन की पुष्टि कोस्टा रिका के न्यायिक जांच विभाग की ओर से की गई है। इस दुखद खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
तेज लहर में बहते चले गए एक्टर
कोस्टा रिका के न्यायिक जांच विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बयान जारी करते हुए बताया है कि एक्टर और सिंगर मैल्कम-जमाल वार्नर की तैरते वक्त पानी में डूबने से मौत हो गई है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर रविवार को समंदर में स्विमिंग कर रहे थे। उसी वक्त पानी की तेज लहर उनकी ओर आई और अपने साथ में बहा ले गई। ये हादसा दोपहर के वक्त हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में मैल्कम-जमाल वार्नर अपनी जान गंवा बैठे।
मैल्कम-जमाल वार्नर का फिल्मी करियर
मैल्कम-जमाल वार्नर अमेरिकन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थे, जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्में और टीवी शो किए थे। खासतौर पर हिट सिटकॉम ‘द कॉस्बी शो’ के लिए पहचाने जाने वाले वार्नर हक्सटेबल फैमिली के इकलौते बेटे थे। उनका ये शो साल 1984 से 1992 तक एनबीसी पर चला था। एक्टर को शो के पूरे 197 एपिसोड में देखा गया था। इसके अलावा 1986 में कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग किरदार निभाने के लिए उन्हें एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
यह भी पढ़ें: कौन थे Fish Venkat? जिनका किडनी फेलियर से निधन; कुछ दिन पहले लगाई थी मदद की गुहार
‘द कॉस्बी शो’ के अलावा मैल्कम-जमाल वार्नर को 1996 से 2000 तक शो ‘मैल्कम एंड एडी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ कॉमेडियन एडी ग्रिफिन नजर आए थे। साल 2010 में उन्हें बीईटी सिटकॉम ‘रीड बिटवीन द लाइन्स’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्टर को टीवी शो ‘द रेजिडेंट’ और ‘अमेरिकन क्राइम स्टोरी’ में भी देखा गया था। साल 2008 में मैल्कम-जमाल वार्नर ने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘फूल्स गोल्ड’ की थी।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
50 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines