Flashback: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं।14 जून 2020 को एक्टर का निधन हो गया था। सुशांत की मौत के बाद हिंदी सिनेमा के बारे में तरह-तरह की बातें की गई थीं। हालांकि आज भी लोगों में सुशांत को लेकर चर्चा होती रहती है।
सुशांत के ट्रेनर का दावा
साथ ही इंटरनेट पर भी एक्टर को लेकर कुछ ना कुछ बातें होती रहती हैं। हालांकि एक बार सुशांत के ट्रेनर ने दावा किया था कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने सुशांत का मजाक बनाया था, जिससे सुशांत बहुत हर्ट हुए थे। आइए आपको बताते हैं कि सुशांत के जिम ट्रेनर के इस दावे में कितनी सच्चाई थी?
क्या शाहरुख ने किया था सुशांत का अपमान?
दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के दौरान छिछोरे एक्टर सुशांत के जिम ट्रेनर ने कुछ खुलासे किए थे। इस दौरान ट्रेनर सुनील ने कहा था कि सुशांत ने मुझे बताया कि शाहरुख ने उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप करने के लिए कहा था। शाहरुख के द्वारा स्टेज पर बुलाए जाने को लेकर सुशांत बहुत खुश थे। शाहरुख खान ने कहा था कि वह उनके करियर और स्ट्रगल के बारे में बात करेंगे लेकिन स्टेज पर जाकर उन्होंने सुशांत का अपमान करना शुरू कर दिया।
IIFA अवॉर्ड का है किस्सा
शाहरुख खान के इस बिहेवियर से सुशांत काफी आहत हुए थे। हालांकि इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें सुशांत के जिम ट्रेनर के इस दावे की सच्चाई साफ नजर आ रही है। दरअसल, ये IIFA अवॉर्ड इवेंट के दौरान का किस्सा है। उस वक्त इस इवेंट की मेजबानी शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने की थी। तब शाहरुख ने सुशांत को स्टेज पर बुलाया था।
झूठा था ट्रेनर का दावा
इंटरनेट पर जो वीडियो मौजूद है उसमें शाहरुख भले ही सुशांत को लेकर बात कर रहे हैं, लेकिन वीडियो में शाहरुख का अंदाज बेहद मजाकिया है। जी हां, शाहरुख ने कभी भी सुशांत का मजाक नहीं बनाया ना ही उनका अपमान किया। हां, किंग खान ने मजाक के तौर पर सुशांत को जरूर रोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो से साफ है कि जिम ट्रेनर का ये दावा झूठा है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में ट्रॉफी नहीं किसी और मकसद से गए थे Naezy? बाहर आते ही कर दिया खुलासा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines