Flashback Entertainment 2024, Bollywood Mystery Men: हिंदी सिनेमा में इस साल कई लोग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। फिर चाहे वो अपनी रिलेशन को लेकर हो या फिर तलाक को लेकर या फिर मिस्ट्रीमैन की वजह से ही क्यों ना हो? आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन-सी हसीनाएं ऐसी हैं, जो मिस्ट्रीमैन को लेकर चर्चा में रही हैं?
‘मिस्ट्रीमैन’ को लेकर चर्चा में रहीं ये हसीनाएं
नताशा स्टेनकोविक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक इस साल खूब चर्चा में रही हैं। जबसे दोनों ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की है, तबसे ही नताशा का नाम उनके दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की तमाम फोटोज और वीडियो सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। दोनों को लेकर लोगों का कहना है कि इन दोनों के बीच में कुछ ना कुछ तो है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
मलाइका अरोड़ा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कुछ ही दिनों पहले अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में कहा था कि वो सिंगल हैं और उनकी लाइफ में कोई नहीं है। इसके बाद मलाइका को राहुल विजय के साथ देखा गया। जैसे ही दोनों की साथ में फोटोज सामने आईं, तो दोनों के बीच कुछ ना कुछ होने की चर्चा होने लगी। हालांकि दोनों में से ही किसी ने भी इन पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। इतना ही नहीं इसके अलावा मलाइका जब मालद्वीप और पेरिस गई, तो वहां से भी दोनों लोगों के साथ मलाइका की फोटो वायरल हुई।
कृति सेनन
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी शामिल है। जी हां, कृति भी इस साल मिस्ट्रीमेन को लेकर सुर्खियों में रही हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले बातें हो रही थी कि कृति और कबीर बहिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की साथ में फोटोज भी वायरल हुईं। इसके बाद कहा गया कि दोनों ने अपने रिलेशन को कंफर्म कर दिया। हाल ही में अब कृति ने फिर से एक मिस्ट्री फोटो शेयर की है।
सारा अली खान
इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है क्योंकि सारा फिर से वीर पहाड़िया संग देखी गईं। हालांकि दोनों को लेकर कुछ भी चर्चा हो रही है, लेकिन किसी को लेकर कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के मेकर्स अब नहीं बनाना चाहते फिल्में? Sukumar का जवाब सुन हर कोई हैरान
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines