Social Media influencer Om Fahad: आजकल लोगों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़-सी लग गई है। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई फेमस होना चाहता है। अपनी मेहनत के दम पर बहुत से लोग सफल हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी लगता है कि यही सफलता उनके गले की फांस बन गई है। दरअसल, हाल ही में मशहूर इराकी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओम फहद की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं…
ओम फहद के बारे में…
- इराकी टिकटॉकर ओम फहद का असली नाम गुफरान सवादी है।
- गुफरान सवादी बगदाद के जोयौना जिले में रहती थी, जहां पर उनकी हत्या कर दी गई।
- ओम फहद सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 126K फॉलोअर्स हैं। सवादी ज्यादातर डांस, फूड व्लॉग और शॉपिंग के वीडियो शेयर किया करती थी। उनके वीडियोज को लोग खूब पसंद करते थे और कई वीडियोज को तो दस लाख से भी ज्यादा बार देखा गया।
- बीते साल फहद को 6 महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था। फहद के जेल जाने की वजह उनके कंटेंट में अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना पाया गया था।
- हालांकि इसके बाद जिनेवा स्थित यूरो-मेड ह्यूमन राइट्स मॉनिटर ने कहा कि उनके अभियोग के लिए कोई आधार नहीं मिला है।
घर के बाहर गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बता दें कि शनिवार को बगदाद में ओम फहद के घर के बाहर एक अज्ञात शूटर ने गोली मारकर फहद को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है, जिसमें हमलावर को बाइक पर आते हुए देखा जा रहा है। शूटर को अपनी बाइक से उतरकर फहद की कार की ओर जाते देखा गया और उसने अपना फेस छुपाकर फहद की कार का दरवाजा खोला और उन पर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही फहद की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Salman-Shahrukh को Rakhi Sawant ने दे डाली ये सलाह, बोलीं- एक साल पहले…
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines