First Miss World Death: मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। पहले भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत हुई। आज उनका अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। अब एक और बुरी खबर है कि दुनिया की पहली सबसे खूबसूरत महिला का बीते दिन निधन हो गया है। जी हां, 73 साल पहले स्वीडन की मॉडल किकी हाकनसन (Kiki Hakansson) ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम पर किया था। अब बड़े ही दुखी मन से ये कहना पड़ रहा है कि अब वो हमारे बीच में नहीं रही हैं। इस खबर के आते ही उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। वहीं मिस वर्ल्ड की शुरुआत में अपना नाम बनाने वाली मॉडल के दुनिया को अलविदा कह जाने से कहीं न कहीं भारी क्षति हुई है। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।
किकी की मौत की खबर परिवार वालों ने दी (First Miss World Kiki Hakansson Death)
किकी हाकनसन वो नाम हैं जो दुनिया की टॉप मॉडल के लिए प्रेरणा बनी हैं। वही थीं जिन्होंने सबसे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब साल 1951 में अपने नाम किया था। उनकी मौत की बुरी खबर उन्हीं के परिवार वालों ने मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दी। 4 नवंबर को मॉडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें:Sharda Sinha के बाद एक और पद्मश्री दिग्गज हॉस्पिटल में एडमिट, जानें कैसी है तबीयत?
बेटे ने शेयर किया भावुक पोस्ट
किकि हाकनसन की मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके बेटे क्रिस एंडरसन जूलिया मोर्ले को भेजे एक एक नोट में लिखा- मेरी मां सच में दयालु, प्यार करने वालीं एक मजेदार इंसान थीं। उनमें कॉमेडी और बुद्धि का शानदार मेल देखने को मिलता था वो काफी समझदार थीं। वो बड़े दिलवाली महिला थीं जो सबसे प्यार करती थीं।
नहीं जागी नींद से
किकी हाकनसन की मौत के बारे में खबर आई है कि वो सोते-सोते इस दुनिया को अलविदा कह गईं। जी हां, वो रात में सोए लेकिन सुबह उठी ही नहीं। जैसे ही परिवार वालों को इस बारे में पता चला तो वो भी हैरान रह गए। किकी हाकनसन के परिवार वालों ने ही इस बुरी खबर की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, छठी मैया की पूजा के दिन पंचतत्व में होंगी विलीन
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines