फिल्म ‘चार चतुर नार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होते ही भारतीय सिनेमा जगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभाशाली रीवा किशन और विंध्या तिवारी की मुख्य भूमिका में बनी यह फिल्म, दूरदर्शी फिल्म निर्माता विकास फड़नीस द्वारा निर्देशित की गई है।
फिल्म निर्माता जाकिर हुसैन अपने बैनर रॉयल अयान फिल्म्स के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें प्रतिष्ठित एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अजय सागर और सहायक निर्देशक राहुल शिवानंद के नेतृत्व में एक क्रिएटिव टीम शामिल है। अपने सफल निर्देशन के लिए प्रसिद्ध विकास फड़नीस के नेतृत्व में, ‘चार चतुर नार’ एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव के अहसास कराने का वादा कराती है।
फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन जब वे लंदन के विब्रांत शहर में अपने जिगरी दोस्त की शादी से पहले उत्सव में शामिल होने का फैसला करते हैं तो उनके जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ आ जाता है। हँसी, प्यार और दोस्ती की यह यात्रा, रोमांच और चुनौतियों से गुजरते हुए परिवर्तन ला देने वाले अनुभव में बदलती जाती है।
हालाँकि, लंदन में एक रात ने सब कुछ बदल दिया। उनकी ज़िंदगी ने इस तरह करवट ली, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। जैसे ही चार दोस्त खुद को एक चौराहे पर पाते हैं, उनका अटूट बंधन समय की कसौटी पर खरा उतरता है, उस अनोखी रात के बाद उन्हें जीवन की कठिनाईयों का पता चलता है।
प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन “चार चतुर नार” में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के उतावलेपन को और बढ़ा देता है। वहीं, बहुमुखी अभिनेत्री विंध्या तिवारी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाकर अपनी अभिनय क्षमता को पर्दे पर पेश करेंगी। आखिरी बार हमने विंध्या तिवारी को ‘द कन्वर्सेशन फिल्म’ में देखा था। ‘चार चतुर नार’ का फ़र्स्ट-लुक पोस्टर, दुनिया की एक आकर्षक झलक पेश करता है, जिससे एक कहानी का मंच तैयार किया जा सके। मूवी हँसी, प्यार और ज़िन्दगी में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ को बारीकी से दर्शाती है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines