Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। 6 अक्टूबर रात 9 बजे सलमान खान (Salman Khan) के शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। कलर्स पर होने वाले इस ग्रैंड प्रीमियर में तो सभी कंटेस्टेंट्स रिवील हो ही जाएंगे, लेकिन फैंस फिर भी इतना लम्बा इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस लवर्स के लिए एक चटपटी गॉसिप सामने आई है। अब एक एक्ट्रेस का नाम रिवील हो गया है जो इस शो का हिस्सा होंगी।
शर्मिला नहीं इस एक्ट्रेस ने पहनी थी फिल्मों में पहली बार बिकिनी
ये कोई आम एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर फेस हैं। आपको बता दें, उनकी दादी भारतीय फिल्मों में बिकिनी पहनने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। अगर ये सुनकर आपको ऐसा लग रहा है कि हम यहां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की बात कर रहे है तो बता दें आप गलत सोच रहे हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan) बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शर्मिला टैगोर ने सबसे पहले भारतीय फिल्मों में बिकिनी पहनी थी। लेकिन सच तो ये है कि भारतीय फिल्मों में उनसे पहले भी किसी ने ऑन स्क्रीन बिकिनी सीन दिया था।
कौन है वो एक्ट्रेस जिसकी पोती लेगी सलमान के शो में एंट्री?
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘An Evening In Paris’ में आपने शर्मिला टैगोर को बिकिनी में देखा होगा। हालांकि, उनसे पहले भी एक हसीना पर्दे पर ये करतब कर चुकी थीं। साल 1938 में आई मराठी फिल्म ‘Brahmachari’ में मीनाक्षी शिरोडकर (Meenakshi Shirodkar) ने स्क्रीन पर बिकिनी पहनकर सभी को चौंका दिया था। अब उनकी पोती बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मीनाक्षी शिरोडकर की पोती और नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) की बहन एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) अब सलमान खान के शो में शामिल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड इसे ले जाओ, पाकिस्तान को जरूरत नहीं…’, कमबैक को लेकर अपने मुल्क में ट्रोल हुए Fawad Khan
महेश बाबू से भी है खास रिश्ता
आपको बता दें, शिल्पा शिरोडकर- गोविंदा, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, शक्ति कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। साथ ही वो महेश बाबू (Mahesh Babu) की साली हैं। दरअसल, शिल्पा शिरोडकर की बहन नम्रता-महेश बाबू की पत्नी हैं और उस हिसाब से शिल्पा उनके परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी तक तो उनका नाम शो के लिए कन्फर्म ही माना जा रहा है, लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines