हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonam Kapoor के बच्चे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर की आंखें खुशी से नम

विज्ञापन

मुंबई: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने शनिवार को इस दुनिया और अपनी जिंदगी में बेबी बॉय (First pic of Sonam kapoor Baby) का स्वागत किया। अब उसकी एक झलक सामने आ गई है। इस खुशखबरी को सबसे पहले नीतू कपूर ने शेयर कर, नाना-नानी (अनिल कपूर और सुनीता कपूर) को बधाई दी। अब, सोमवार दोपहर मासी (सोनम कपूर की बहन) रिया कपूर ने अस्पताल से सोनम के नवजात बच्चे की पहली तस्वीरें साझा की हैं।

अभी पढ़ें – Sonali Phogat Passed Away: बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट का हुआ निधन, आखिरी बार शेयर किया था ये वीडियो

डिजाइनर और प्रोड्यूसर रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इमोजी लगाते हुए बच्चे की तस्वीर साझा की। इनमें, रिया और उनकी मां सुनीता कपूर अपने परिवार के नए सदस्य को निहारती हुई देखी जा सकती हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। इनमें रिया को इमोशनल होकर खुशी के आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

पोस्ट को शेयर करते हुए, रिया ने लिखा, “रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। ये पल अवास्तविक है। आई लव यू @sonamkapoor सबसे बहादुर मां और @anandahuja सबसे प्यारे पिता। स्पेशल मेंशन नई नानी @kapoor सुनीता”, इसी के साथ उन्होंने #mynephew #दैनिक अभूतपूर्व टैग्स को भी जोड़ा।

 

अभी पढ़ें – Vijay Deverakonda बने बिहारी बाबू, अक्षरा सिंह से भोजपुरी में बतियाते दिखे

विज्ञापन

बता दें, सोनम और आनंद ने शनिवार को बच्चे का स्वागत करते हुए लिखा, “20.08.2022 को, हमने झुके हुए सिर और खुले हुए दिलों के साथ अपने सुंदर बच्चे का स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया। हमारी यात्रा में साथ रहे। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। – सोनम और आनंद।” वहीं बॉलीवुड सेलेब्स नए पेरेंट्स पर प्यार बरसाते नजर आए।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola