Meher Castelino Death: भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. वह 81 साल की थी. उनकी मौत की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज से की गई है. ऑर्गनाइजेशन ने उन्हें पथप्रदर्शक बताया है. उन्होंने आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं के लिए इसकी नींव रखी थी. मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी उन्हें पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी है.
पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन के बाद इंडियन पीजेंट और फैशन जगत में शोक की लहर है. उन्होंने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता था. लेकिन अब उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. हालांकि, उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें वह उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं. उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है.
फेमिना मिस इंडिया ने की मेहर कैस्टेलिनो के निधन की पुष्टि
पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की खबर की पुष्टि मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने की है. ऑर्गेनाइजर की ओर से इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में उनकी मौत पर दुख जताया गया है और लिखा, ‘गहरे दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया 1964 और पहली फेमिना मिस इंडिया रहीं मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. उन्होंने नए रास्ते खोले, मानक स्थापित किए और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को निडर होकर सपने देखने की नींव रखी. उनकी विरासत उनके सफर के माध्यम से जीवित रहेगी जिन्हें उन्होंने संभव बनाया और उन सपनों को साकार करने में मदद की.’
यह भी पढ़ें: Exclusive: एक्टर नहीं, पायलट बनना चाहते थे अक्षय खन्ना; खुद बताया कैसे बदल गया बचपन का ड्रीम?
मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि
इसके साथ ही मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘उन्होंने हम सबके लिए रास्ता बनाया. आपकी आत्मा को शांति मिले, मैडम.’
कौन हैं मेहर कैस्टेलिनो? (Who was Meher Castelino)
इसके अलावा अगर मेहर कैस्टेलिनो के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म मुंबई में हुआ था. उन्होंने लॉरेंस स्कूल, लव्डेल से ग्रैजुएशन किया है. पढ़ाई के कुछ समय के बाद ही साल 1964 में मेहर ने फेमिना मिस इंडिया का पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था. उन्होंने मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिताओं में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया.
फेमिना मिस इंडिया के पहले ताज के साथ ही कैस्टेलिनो ने फैशन जगत में एक शानदार करियर बनाया. उन्होंने दुनिया भर में 2,000 से ज्यादा लाइव फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Who Is Payal Gaming: कौन हैं पायल गेमिंग? लीक VIDEO होने पर मचा बवाल, जानिए फर्जी है या सही
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines