First Father's Day पर बेटी से दूर केएल राहुल, अथिया शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फादर्स डे पर अथिया शेट्टी ने राहुल को इमोशनल मैसेज लिखा और बेटी की फोटो शेयर की।अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को बेटी इवारा का स्वागत किया।

First Father's Day पर बेटी से दूर केएल राहुल, अथिया शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस साल मार्च में माता-पिता बने, जब उनकी बेटी इवारा का जन्म हुआ। इस वजह से राहुल आज अपना पहला फादर्स डे मना रहे हैं। अथिया ने इस खास मौके पर उन्हें एक प्यारा सा मैसेज लिखा।

अथिया ने केएल राहुल को उनके पहले फादर्स डे पर विश किया

अथिया ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें राहुल अपनी नन्ही बेटी इवारा का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे टू द बेस्ट। हम तुम्हें याद कर रहे हैं।’ राहुल फिलहाल भारत की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल और अथिया ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिससे उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई। बाद में उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे और साथ में बताया कि उनकी बेटी के नाम ‘इवारा’ का मतलब ‘ईश्वर का उपहार’ होता है।

अथिया शेट्टी के बारे में 

अथिया शेट्टी ने सलमान खान की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जिसमें वो सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में दिखीं, लेकिन उन्हें कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

अथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने जूम के एक इंटरव्यू में बताया कि अथिया ने अब फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ‘उसने मुझसे कहा बाबा मुझे फिल्में नहीं करनी और फिर उसने इंडस्ट्री छोड़ दी। मैं उसकी इसी बात की तारीफ करता हूं कि उसने क्लियर कहा कि उसे दिलचस्पी नहीं है और वो खुश है जैसे वो है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ