‘बिग बॉस 17’ के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो ‘हफ्ता वसूली’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बीच वह अपनी नई वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कॉमेडियन ने कुछ घंटे पहले इस सीरीज का टीजर रिलीज किया है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि उनकी ये नई वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगी?
कब रिलीज होगी सीरीज?
मुनव्वर फारूकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘माल नकली है, लेकिन आरिफ का स्वैग बिल्कुल असली है। पहली कॉपी स्ट्रीमिंग इस जून में सिर्फ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में..!’
‘फर्स्ट कॉपी’ के टीजर में क्या?
मुनव्वर फारूकी की ‘फर्स्ट कॉपी’ के टीजर में पाइरेसी की दुनिया दिखाई गई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को उसके सबसे बड़े दुश्मन से रूबरू कराया है। 1 मिनट 5 सेकंड का ये टीजर 1990 के दशक में ले जाता है, जब मुंबई में बॉलीवुड की चकाचौंध पायरेसी के खतरे से मिलती है। मुनव्वर फारूकी ने आरिफ का किरदार निभाया है, जो फिल्मों को सीडी के रूप में ब्लैक में दर्शकों को बेचने का काम करेगा। इस गोरखधंधे में आरिफ खुद फंसता जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उसका ये बिजनेस सफल होगा या नहीं?
यह भी पढ़ें: आशिकी 3′ के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, हाथ में गिटार, दिखा वायलेंट अवतार
टीजर देख क्या बोले यूजर्स?
उधर, ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आरिफ तैयार..बेताब हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आरिफ से सुपर ईदी मिल गई।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘नकली माल असली मजा, देखने में मजेदार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप कितने बेहतरीन एक्टर हैं, किसी को यकीन नहीं होगा कि ये आपका पहला एक्टिंग डेब्यू है।’
‘फर्स्ट कॉपी’ की स्टारकास्ट
वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर फारूकी के अलावा गुलशन ग्रोवर, क्रिस्टल डिसूजा, साकिब अयूब, रजा मुराद, इनाम उल हक और मियांग चांग अहम किरदार में हैं। फैंस इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines