Salman Khan Attack CCTV Footage: सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दबंग खान को जानलेवा धमकी मिली है। उनके घर के बाहर फायरिंग हुई है। इस हमले के बाद से सभी फैंस एक्टर की सेफ्टी को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर का इस हादसे पर रिएक्शन भी सामने आ गया है। लेकिन अब इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। जिस दौरान एक्टर के घर के बाहर गोलियां चली अब उसका CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में काफी कुछ देखने को मिल रहा है।
CCTV फुटेज में दिखे हमलावर
सामने आए इस CCTV फुटेज में दो शख्स मोटरसाइकिल पर सवार दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने ही रविवार सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की है। इन गोलियों के निशान भी दीवार पर नजर आ रहे हैं। बता दें, जिस वक्त ये हमला हुआ उस दौरान भाईजान अपने घर पर ही थे। गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद सलमान खान एकदम सही सलामत हैं लेकिन इस हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अब पुलिस इस CCTV फुटेज को खंगालने में लगी हुई है ताकि उनके हाथ इस वीडियो से कुछ ऐसा लग जाए कि वो इन अपराधियों को पकड़ सकें।
फुटेज खंगाल रही पुलिस
अगर इस फुटेज की मदद से ये दोनों बाइक सवार हमलावर पकड़े गए तो इस बात का खुलासा हो जाएगा कि अब कौन सलमान खान की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है और वो एक्टर को यूं गोलियां चलाकर धमकी क्यों देना चाहता है। उसका मकसद क्या है ये पुलिस के लिए जानना बेहद जरूरी है ताकि सलमान खान की जान को कोई खतरा न रहे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और वो इस रिकॉर्डिंग के जरिए अपराधियों की तलाश में लगी है।
यह भी पढ़ें: ‘चेहरे के साथ क्या किया?’ Rajkummar Rao को देख लोगों को आई ‘फाइटर’ के विलेन की याद
एक्टर के घर के आसपास कड़ी हुई सुरक्षा
अब पुलिस का भी इस मामले पर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एक्टर के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वो इस CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। वो सलमान खान के घर के पास के सभी सीसीटीवी के फुटेज हासिल कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस को इस मामले में कोई पुख्ता सबूत मिलेंगे और केस सॉल्व हो जाएगा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह से जानलेवा धमकियां मिल रही हों या उन पर अटैक हो रहे हों। वो हमेशा ही खतरों से खेलते आए हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines