हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वो देखो अम‍िताभ बच्‍चन! जब Firoz Khan के पीछे चल देती थी भीड़; जानें 27 साल का सफर

Firoz Khan Struggle Story: फिरोज खान इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जो कभी कोई नहीं भूल सकता। इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने वाले फिरोज साहब अब हमारे बीच नहीं रहे। आज हम आपको उनके जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Firoz Khan

Firoz Khan Struggle Story: कल यानी 23 मई 2024 को सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा है। जी हां, बीते दिन दोपहर को खबर आई कि ‘भाबीजी घर पर हैं!’ फेम और अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले एक्टर फिरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर से हर किसी का दिल टूट गया और लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई। साथ ही इंडस्ट्री में भी गम के बादल छा गए। फिरोज खान… यानी इंडस्ट्री में जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता के बारे में आज हम आपको कुछ बाते बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

लुक्स और एक्टिंग ने जीता सबका दिल

फिरोज खान की बात करें को फिरोज साहब करीब 27 साल पहले मुंबई आए थे। जी हां, अपने लुक्स और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले फिरोज खान ने ना सिर्फ टीवी शोज बल्कि फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। फिरोज खान अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के नाम से फेमस हो गए थे। फिरोज बिग बी कि एक्टिंग और मिमिक्री किया करते थे और इसी वजह से लोग उन्हें फिरोज खान, अमिताभ डुप्लीकेट नाम से बुलाने लगे थे।

कई टीवी शोज किए

फिरोज खान ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने ना सिर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं!’ बल्कि ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ जैसे शो में भी अपना जलवा दिखाया है। फिरोज खान को सोशल मीडिया पर लोग फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिरोज साहब करीब 27 साल पहले मुंबई आए थे। जैसे ही उन्होंने मुंबई में कदम रखा तो पॉपुलैरिटी ने उनके कदम चूमना शुरू किया और वो फेमस होते चले गए। फिरोज को हमेशा ही उनके लुक्स और एक्टिंग के लिए सराहा गया है।

विज्ञापन

पीछे-पीछे चल देते थे लोग

एक टाइम ऐसा भी था जब लोग उन्हें देखने के लिए उनके पीछे-पीछे चल देते थे। जी हां, लोगों को लगता था कि वो जैसे सच में अमिताभ बच्चन हैं और उन्हें उनकी एक्टिंग खूब पसंद आती थी। इसलिए जब लोग उन्हें देखते थे तो उनके पीछे-पीछे चल देते थे। मुंबई आने के बाद वैसे तो फिरोज खान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वो रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ते रहे। हालांकि जब वो मुंबई आए थे तो उसके कुछ टाइम बाद ही उन्हें लगा कि उन्हें वापस अपने घर जाना है। इतना ही नहीं बल्कि उस टाइम तो वो रोने भी लगे थे कि अब कुछ नहीं बस अपने घर ही जाएंगे, लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए।

यह भी पढ़ें- ‘काश मैंने बात कर ली होती…’, Amitabh Bachchan के हमशक्ल Firoz Khan ने किसे किया था आखिरी फोन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola