Firoz Khan, Jr. Amitabh Bachchan: मशहूर एक्टर फिरोज खान का बीते दिन निधन हो गया था। इस खबर से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। फिरोज के निधन से ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि हर कोई बेहद दुखी हो गया। सभी एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि फिरोज खान को उनके काम और लुक्स के लिए पहचाना जाता था। जी हां, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले फिरोज हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते थे। हालांकि फिरोज खान से जूनियर अमिताभ बच्चन तक का उनका ये सफर आसान नहीं था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे फिरोज, जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से पहचाने जाने लगे?
कलाकार कभी भी एक जैसा नहीं होता
फिरोज खान को उनके काम से पहचाना जाता है। एक इंटरव्यू में फिरोज ने खुद अपने बारे में बताया था। इस दौरान फिरोज ने कहा था कि कोई भी कलाकार कभी भी एक जैसा नहीं होता। उसमें हर तरह की लहरें होती हैं, हर तरह का फन होता है और वो अपने हर फन को दुनिया के सामने पेश करना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे मैं खुद बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैंने बचपन से ही उनकी छोटी-छोटी चीजों को, उनके अंदाज को देखा है और इन सबका मुझे बहुत शौक था।
पान वाला मेरी शक्ल देखने लगा
फिरोज ने आगे कहा कि जब मैंने पहली बार फिल्म दीवार देखी थी और जब मैं पहली बार बाहर निकलकर पान की दुकान पर गया। वहां, जाकर मैंने बोला कि ऐ… चल जल्दी एक पान लगा फटाफट, तो पान वाला एकदम मेरी शक्ल देखने लगा। इसके बाद पान वाला बोला कि आप तो कमाल हैं, तो मैंने कहा हां, जल्दी पान लगा। फिरोज ने कहा कि वो चीज जो सटकली मेरे अंदर आई, वहां से मेरा जो छोटा शहर है वहां के लोग हैरान रह गए।
मैं बस 21-22 साल का था
उस वक्त बच्चन साहब का इतना क्रेज था कि जैसे मैं ही उनके लिए बच्चन हूं, तो यहां ये शुरुआत हुई। फिरोज ने कहा कि पहली ही एक्टिंग से तारीफ मिली और यही से ये सफर शुरू हो गया। लोगों की तारीफ ने मेरे अंदर एकदम हौसला भर दिया और मैं भी फिर मुंबई की तरफ बढ़ा। फिरोज ने कहा कि मेरे दिमाग में अमिताभ बच्चन का क्रेज भरा हुआ था और उस टाइम मैं बस 21-22 साल का था।
पिता नहीं चाहते थे कि बेटा दूर हो
हालांकि मेरे फैमिली में सब मेरे मुंबई जाने को लेकर मान गए थे, लेकिन मेरे पिताजी नहीं मानें। वो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा उनसे दूर हो और इसलिए उन्होंने कहा कि कहां जा रहा है भैया, क्या करेगा? हमारी समझ में नहीं आ रहा कौन-सी जगह जा रहा? भाई तू ऐसा कर घर में रह, काम कर यहीं पर। कहां जाएगा मुंबई में? लेकिन शौक तो शौक होता है भाई, दिनभर अमित जी की एक्टिंग किया करते थे और जब मेरे पापा ने देखा कि लोग ये सब पसंद कर रहे हैं, तो वो मान गए और मैं मुंबई आ गया।
यह भी पढ़ें- Bhaiyya Ji के वो सीन, जो फिल्म देखने के लिए करते हैं मजबूर, क्या है Manoj Bajpayee की इस फिल्म की कहानी?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines