Firing On Punjabi Music Composer Bunty Bains: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस (Bunty Bains) पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर आज मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। दनादन हुई गोलीबारी के बीच उन्होंने रेस्टोरेंट में घुसकर जान बचाई।
वहीं फायरिंग के बाद फोन करके बंटी बैंस से जान के बदले एक करोड़ रुपये भी मांगे गए। हमला करने वालों धमकी देते हुए कहा कि अगर एक करोड़ नहीं दिए तो इस बार तो बाल-बाल बच गए, लेकिन अगली बार शमशाम घाट तक पहुंचा ही देंगे। बंटी ने हमले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
लकी पटियाला पर जताया हमला करने का शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है। लकी पटियाल कनाडा में छिपकर रह रहा है। उसका लॉरेंस बिश्नोई के एंटी गैंग से खास कनेक्शन है। बंबीहा और लॉरेंस गैंग की एक दूसरे की जान के दुश्मन हैं। बंबीहा गैंग को कनाडा में रहकर लकी पटियाल ही लीड कर रहा है।
कंपोज किए थे मूसेवाला के कई गाने
बंटी बैंस का सिद्धू मूसेवाला से खास कनेक्शन था। बंटी ने मूसेवाला के कई गानों को कंपोज किया था। मूसेवाला ने ही बंटी को पंजाबी इंडस्ट्री में पांव जमाने में मदद की थी।
सिद्धू मूसेवाला को भी मारी गई थीं गोलियां
बता दें कि 2 साल पहले 29 मई 2022 को बीच सड़क सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकार हत्या कर दी गई थी। 2 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी, जिमसें से 19 गोलियां मूसेवाला को लगी थीं। हमला मानसा शहर में हुआ था। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ थे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines