Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। पवन सिंह के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने सुपरस्टार के खिलाफ केस करने का आदेश दे दिया है। खबर सामने आते ही पवन के फैंस हैरान और परेशान हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है? आइए जानते हैं…
क्यों एफआईआर दर्ज करने का आदेश?
फिल्म में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में सुपरस्टार पवन सिंह पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, व्यवसायी विशाल सिंह ने पवन सिंह पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। विशाल सिंह ने कोर्ट से लगाई थी और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत ने पवन सिंह सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
धोखाधड़ी मामले में बढ़ी पवन की मुश्किलें
होटल व्यवसायी की अर्जी के बाद ही कोर्ट ने ये आदेश दिया है। धोखाधड़ी के इस मामले में अब पवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तक पवन सिंह ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी की सुपरस्टार इस पर क्या कहते हैं?
पॉपुलर स्टार हैं पवन सिंह
इसके अलावा अगर पवन सिंह की बात करें तो पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बेहद पॉपुलर स्टार हैं। पवन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें लोगों का बेहद प्यार मिलता है। पवन सिंह के गाने भी बेहद पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोगों में पवन का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हर कोई पवन की उनके काम के लिए तारीफ भी करता है।
यह भी पढ़ें- पिता के लिए बेटे ने मांगा था एक्ट्रेस का हाथ, फिर भी नहीं बस पाया घर
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 mins agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines