Anurag Kashyap के खिलाफ शिकायत दर्ज, जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने जाति विशेष पर ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

FIR Lodge Against Anurag Kashyap

FIR Lodge Against Anurag Kashyap

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले अनुराग कश्यप ने इस बार सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दे दिया जिससे एक जाति विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामला इतना बढ़ गया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन

‘फुले’ फिल्म पर सेंसरशिप को लेकर फूटा गुस्सा

अनुराग कश्यप हाल ही में फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगे बैन को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे थे। उन्होंने सेंसर बोर्ड की सख्ती को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए। फिल्म ‘फुले’ समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बेस्ड है, जिसमें जातिवाद और महिला शिक्षा जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म में कुछ बदलाव की मांग से अनुराग भड़क उठे और देखते ही देखते उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का यूज कर दिया। बस इसी के बाद वो विवादों में घिर गए हैं।

विज्ञापन

वकील ने दर्ज कराई शिकायत

इस विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष जे. दुबे ने आगे आते हुए अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुराग की टिप्पणी समाज को बांटने वाली और अपमानजनक है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वकील का ये कदम सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है।

अनुराग के बयान से मचा बवाल

अनुराग के बयान के बाद सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है। एक ओर जहां कुछ लोग अनुराग का समर्थन कर रहे हैं और इसे अभिव्यक्ति की आजादी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इस टिप्पणी को जातिवादी और भड़काऊ मान रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एक संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाना अलग बात है, लेकिन किसी जाति विशेष पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहे अनुराग

ये पहला मौका नहीं है जब अनुराग कश्यप विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने सरकार, सेंसर बोर्ड और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी तीखी राय रखी है, जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि अनुराग इन सब चीजों की परवाह किए बिना अपने विचार खुलकर सामने रखते रहे हैं।

क्या मांफी मांगेंगे अनुराग?

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अनुराग कश्यप अपनी टिप्पणी पर सफाई देंगे या माफी मांगेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की अगली कार्रवाई का भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ