FIR against Kannada Actor Darshan Thoogudeepa: अभी-अभी सिनेमा जगत से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक मशहूर एक्टर पर अब उनके कुत्ते की वजह से FIR दर्ज हो गई है। इस कुत्ते ने कुछ ऐसा कर दिया कि एक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज दिया। ये मशहूर कन्नड़ एक्टर दर्शन थोगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) की कहानी है जिनके लिए उनका पालतू कुत्ता अब मुसीबत बन गया है। एक्टर की एक लापरवाही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Abhishek Kumar ने KhanZaadi से की Kiss की डिमांड, यूजर्स बोले ‘अरे भइया ईशा को कितना जलाओगे’
एक्टर पर महिला ने दर्ज कराई FIR
खबरों की मानें तो, दर्शन थोगुदीपा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसे एक्टर पर संगीन आरोप लगाया है जिसकी वजह से वो लीगल ट्रबल में फंस गए हैं। हुआ ये कि इस महिला ने दर्शन के पड़ोस में एक खाली प्लॉट के पास अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जब वो अपनी गाड़ी के पास वापिस आई तो उसने देखा कि वहां 3 कुत्ते मौजूद थे। उस महिला की किसी चीज़ को लेकर उन कुत्तों के केयरटेकर से बहस हो गई और तभी कुत्ते भी उस महिला पर झपट पड़े। इतना ही नहीं उस कुत्ते को बेल्ट से आज़ाद कर दिया गया जिसके बाद उसने महिला पर हमला कर दिया।
कुत्ते के साथ बरती लापरवाही
इसके बाद अफरातफरी देखकर दूसरे कुत्ते ने भी अपनी बेल्ट टोस्कर खुदको आज़ाद कर लिया और उसे काट लिया। अब महिला का आरोप है कि केयरटेकर ने कुत्तों के हमला करने पर कोई एक्शन नहीं लिया। उसने कुत्तों के बारे में पता होने के बाद भी उन्हें खुला छोड़ दिया। जिसकी वजह से अब महिला के पेट पर कुत्ते ने काट लिया है। उसे काफी चोटें आई हैं और उसने अब एक्टर दर्शन थोगुदीपा और उस केयरटेकर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
एक्टर पर लगी ये धारा
अब जानवरों के मामले में लापरवाही बरतने के लिए एक्टर पर आईपीसी की धारा 289 के तहत बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब एक्टर का नाम किसी वजह से कंट्रोवर्सी में आया हो। इससे पहले भी इसी तरह के मामलों को लेकर फारेस्ट डिपार्टमेंट उनके खिलाफ एक्शन ले चुका है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines