Fir Against Nayanthara Film Annapoorani: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा अपनी फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ को लेकर सुर्खियों में है। वहीं, अब इस फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल, एक्ट्रेस की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंदू समुदाय की भावनाओं (भगवान राम का अपमान) को ठेस पहुंचाई है। इस मामले पर अब पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- गाजा में हमास से लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हुए Fauda एक्टर, Idan Amedi का इलाज जारी
क्या है मामला?
दरअसल, पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने 6 जनवरी को अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने #AntiHinduZee और #AntiHinduNetflix के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे लिखा कि आज हर कोई भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में खुशी मना रहा है। ऐसे में हिंदू विरोधी फिल्म अन्नपूर्णानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई, जिसे जी स्टूडियोज, नाद स्टूडियोज और ट्राइडेंट आर्ट्स द्वारा बनाया गया है।
सोलंकी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस फिल्म में-
1. हिंदू पुजारी की एक बेटी बिरयानी पकाने के लिए नमाज पढ़ती है।
2. लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।
3. फरहान (अभिनेता) ने अभिनेत्री को यह कहकर मांस खाने के लिए प्रेरित किया कि भगवान श्री राम भी मांस खाने वाले थे। @NetflixIndia और @ZeeStudios_ ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा के आस-पास इस फिल्म को रिलीज किया है।
मेकर्स ने इस पर अभी तक नहीं किया रिएक्ट
रमेश ने कहा कि मैं मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नीलेश कृष्णा, नयनतारा, जतिन सेठी, आर रवींद्रन, पुनीत गोयनका, जी स्टूडियो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया हेड मोनिका के खिलाफ एफ आई आर की मांग करता हैं। बता दें कि इस पर अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines