FIR Against Jayasurya: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में कई ऐसे दबे राज खुले हैं जिनके बाद उन महिलाओं ने इंसाफ की उम्मीद लगा ली है जो अबतक उम्मीद हर चुकी थीं। कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी रिवील कर दी हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस मीनू मुन्नेर (Minu Munner) जिन्होंने पॉपुलर एक्टर जयसूर्या पर फिजिकल और वर्बल एब्यूज करने के आरोप लगाए हैं।
मीनू मुन्नेर ने लगाए सेक्सुअल एब्यूज के आरोप
अब इस मामले में एक्टर जयसूर्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्टर जयसूर्या के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज हो गई है। केरल पुलिस ने मलयालम एक्टर पर कथित रूप से असॉल्ट करने के मामला में गैर-जमानती आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें, मीनू मुन्नेर ने दावा किया है कि ‘दे इंगोट्टु नोक्कीये’ (De Ingottu Nokkiye) के फिल्म सेट पर जयसूर्या द्वारा उन्हें सेक्सुअली एब्यूज किया गया था। अब उनके इन आरोपों के बाद मामला काफी आगे बढ़ चुका है।
इन धाराओं में एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
अब न सिर्फ एक्टर के करियर पर दाग लग गया है बल्कि उनकी मुश्किलें भी बढ़ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, केरल पुलिस ने एक्टर जयसूर्या के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिलाओं की शील भंग करना), 354(A) (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) जैसे संगीन आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर तिरुवनंतपुरम के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में ये FIR फाइल की गई है। ये मामला साल 2008 का बताया जा रहा है जो अब तूल पकड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या पैसे न देने पर मशहूर एक्ट्रेस ने सीनियर एक्टर पर लगाए हैरेसमेंट के आरोप? केस ने लिया नया मोड़
कुछ और लोगों पर लगे आरोप
वैसे एक्टर जयसूर्या के अलावा एक्टर मुकेश के खिलाफ भी यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज हो चुकी है। इन दोनों के अलावा इदावेला बाबू, मनियानपिला राजू पर भी यही आरोप लगाए हैं। अब ये मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी लोग इन गंभीर आरोपों के बाद जांच की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और सच दुनिया के सामने आएगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines