Drishyam Actor Koottickal Jayachandran Sexual Assault Case: सिनेमा जगत से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘दृश्यम‘ (Drishyam) फेम एक्टर पर अब एक संगीन आरोप लगा है और उनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अब ‘दृश्यम’ एक्टर के खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट करने के आरोप लगे हैं और उन पर FIR भी दर्ज हो चुकी है। लेकिन इससे पहले आप सोचें कि यहां हम अजय देवगन (Ajay Devgn) की बात कर रहे हैं तो आपकी गलतफहमी दूर कर देते हैं। अब जिस एक्टर पर ये आरोप लगा है वो मलयालम एक्टर कूटिकल जयचंद्रन (Koottickal Jayachandran) हैं।
एक्टर ने किया 4 साल की बच्ची का यौन शोषण!
कूटिकल जयचंद्रन एक्टर होने के अलावा एक मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और टीवी प्रेसेंटर हैं। उन्होंने Jagathy vs Jagathy और Comedy Time जैसे शोज में काम किया है। लेकिन अब एक्टर का करियर तबाह हो सकता है। दरअसल, उन पर लगा इल्जाम कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि ये मामला तो यौन उत्पीड़न का है। कहा जा रहा है कि एक महिला ने एक्टर कूटिकल जयचंद्रन पर अपनी बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस पीड़ित बच्ची की उम्र 4 साल बताई जा रही है।
एक्टर पर लगा पॉक्सो एक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केरल की लोकल पुलिस ने एक्टर के खिलाफ एक्शन ले लिया है। उन पर पॉक्सो एक्ट (Protection Of Children from Sexual Offences Act) के तहत कंप्लेंट फाइल हुई है। इतना ही नहीं इस बच्ची की मां ने ये भी दावा किया है कि उनकी चार साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ एक्टर ने परिवार में चल रहे विवाद का फायदा उठाते हुए की है। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी बना रखी हैं। लेकिन ये खबर सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को फायरिंग केस में आरोपी की आत्महत्या मामले में राहत, HC ने सुनाया फैसला
अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी?
कूटिकल जयचंद्रन मलयालम इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और उनके नाम कई हिट मूवीज दर्ज हैं। लेकिन अब इस संगीन आरोप में एक एफआईआर दर्ज होना उनके करियर की बर्बादी साबित हो सकती है। वहीं, पीड़िता की उम्र 4 साल है और नाबालिग का केस होने की वजह से पुलिस इस मामले पर ज्यादा अपडेट नहीं देगी। फिलहाल नाबालिग का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अभी तक एक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines