Films Crossed 100 Crore Collection in 2 Days: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने तहलका मचा रखा है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। किंग खान की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।
दो दिनों में शाहरुख खान की फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन फिल्मों ने अपनी रिलीज के दो दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं Jawan, तो दें इस सवाल का जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
इन फिल्मों ने 2 दिनों में ही कमा लिए 100 करोड़
1. जवान
शाहरुख खान ही फिल्म ‘जवान’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने 75 करोड़ के साथ बेहद शानदार ओपनिंग की और दो दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े का पार कर लिया। वहीं, अब किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
2. पठान
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और दुनियाभर में दो दिनों में ही 100 करोड़ का कारोबार कर लिया।
3. केजीएफ 2
यश की फिल्म केजीएफ 2 ने भी अपनी रिलीज के दो दिनों में ही ग्लोबली 100 करोड़ का कारोबार कर लिया था। फिल्म को दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला।
4. बाहुबली 2
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 इस आकंडे को अपनी रिलीज के पहले दिन ही पार कर लिया था। हालांकि फिल्म ने हिंदी में पहले दिन 41 करोड़ का कारोबार किया था।
ताबड़तोड़ कमाई के लिए तैयार ‘जवान’
इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकडे का पार करने में जरा भी देरी नहीं की और महज दो दिनों में ही फिल्म ने इस आंकडे को पार कर लिया। वहीं, अब शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines