OTT पर Web Series और फिल्मों का होगा भौकाल, इस हफ्ते आ रहा जबरदस्त कॉन्टेंट

OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट रिलीज हो रहा है। आखिर कौन कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने वाली हैं, चलिए आपको बताते हैं।

OTT Release This Week

OTT Release This Week

OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर फिर से एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जहां एक ओर रोमांटिक-कॉमेडी और हल्के-फुल्के ड्रामा का तड़का लगेगा, वहीं दूसरी ओर एक्शन और थ्रिलर से भर फिल्में भी दर्शकों को खूब एटंरटेन करेंगी। इस बार अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे प्लेटफार्म्स पर बहुत सारी रोमांचक रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं, इस हफ्ते क्या खास देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ (Bobby Aur Rishi Ki Love Story)

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें कहानी दो युवाओं बॉबी और ऋषि की है, जो कैम्ब्रिज में एक-दूसरे से मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन समय और परिस्थितियां उन्हें अलग होने पर मजबूर कर देती हैं। सालों बाद दोनों एक बार फिर मिलते हैं, लेकिन क्या उन्हें एक-दूसरे से प्यार का दूसरा मौका मिलेगा? ये फिल्म कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित है और दर्शकों को एक प्यारी सी लव स्टोरी की ओर ले जाएगी।

विज्ञापन

‘धूमधाम’ (Dhoom Dham)

14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म ‘धूम धाम’ दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े की है, जिनकी शादी की रात एक गलत पहचान के कारण वो एक बड़े संकट में फंस जाते हैं। उन्हें अपनी आजादी पाने के लिए रहस्यमय चार्ली की तलाश करनी होती है और इस सफर में उन्हें कई गुंडों से भागना पड़ता है। फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी प्रमुख भूमिका में हैं और इस फिल्म में एक्शन और मस्ती का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

‘प्यार टेस्टिंग’ (Pyaa Testing)

 14 फरवरी को जी5 पर रिलीज हो रही वेब सीरीज ‘प्यार टेस्टिंग’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी है, जिसमें ध्रुव और अमृता नाम के दो किरदारों को उनके परिवार एक-दूसरे से मिलवाते हैं ताकि वो ये परख सकें कि क्या वो एक-दूसरे के लिए सही हैं। लेकिन जैसे ही दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं, उनका फैसला उलझन में फंस जाता है। ये सीरीज दर्शकों को अपने रिश्तों और जिंदगियों में प्यार और परख को लेकर सोचने पर मजबूर कर सकती है।

‘मारको’ (Marco)

 14 फरवरी को ‘मारको’ सोनी लिव पर रिलीज हो रही है, जो एक मलयालम एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में उन्नी मुकुंदन ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म एक अपराधी की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता है। इस फिल्म में बहुत सारी सस्पेंस और एक्शन की घटनाएं हैं। सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है और दर्शक इसे बड़े ही ध्यान से देखने वाले हैं।

विज्ञापन

‘कदालीकि नेरामिलाई’ (Kadaliki Neramilai)

14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म 'कदालीकि नेरामिलाई' एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें जयम रवि और नित्या मेनन की जोड़ी दिखाई देगी। इस फिल्म को वैलेंटाइन डे पर प्रेमियों के लिए एक रोमांटिक अनुभव के रूप में पेश किया गया है। फिल्म को देखते हुए आप अपने पार्टनर के साथ एक प्यारी सी शाम बिता सकते हैं।

इस हफ्ते OTT पर इन नई फिल्मों और शो के साथ रोमांस, एक्शन, और थ्रिलर का तगड़ा मिश्रण है। इस वेलेंटाइन डे पर इनका मजा लीजिए और अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर बैठकर इन फिल्मों का आनंद लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ