Subhash Ghai Health Update: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 79 साल के सुभाष घई को सांस लेने में परेशानी, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है और इलाज जारी है। आखिर अब कैसी है उनकी तबीयत, चलिए आपको बताते हैं।
सुभाष घई आईसीयू में भर्ती
सुभाष घई को बुधवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी देखभाल फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्दी ही आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बड़ी-बड़ी फिल्में की डायरेक्ट
सुभाष घई बॉलीवुड के वो निर्माता-निर्देशक हैं जिन्होंने ‘राम लखन’, ‘कर्मा’, ‘सौदागर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दीं। इसके अलावा ‘परदेस’ जैसी फिल्म के जरिए शाहरुख खान को एक स्टार के तौर पर इंडस्ट्री में पहचान दिलवाई। उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई और आज भी उन फिल्मों की यादें ताजी हैं।
फिल्म ‘परदेस’ के निर्देशन के बाद सुभाष घई ने कई और फिल्में बनाई, जिनमें ‘ताल’ और ‘युवराज’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा सुभाष घई ने हाल ही में ‘ऐतराज 2’ और ‘खलनायक 2’ को लेकर भी चर्चा की थी। उन्होंने इन फिल्मों के सीक्वल बनाने के बारे में विचार व्यक्त किया था, जिसमें पुराने स्टार्स की जगह नए चेहरों को मौका देने की बात की थी।
सुभाष घई की हालत में सुधार
सुभाष घई के स्वास्थ्य को लेकर एक और खबर सामने आई, जिसमें उनके करीबी ने बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि सुभाष घई बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
सुभाष घई ने अपने करियर में 16 फिल्में डायरेक्ट की हैं, जिनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ‘इकबाल’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। सुभाष घई न केवल एक बेहतरीन निर्देशक हैं, बल्कि एक इंस्पायरिंग निर्माता भी हैं जिन्होंने कई नए एक्टर्स को मौका दिया और उनके करियर को नई दिशा दी।
इसके अलावा सुभाष घई का एक एक्टिंग स्कूल भी है, जो आज दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टिंग स्कूलों में गिना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में नए और प्रतिभाशाली एक्टर्स को तैयार किया, जिनमें जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी जैसे सितारे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Subhash Ghai की तबियत बिगड़ी, ICU में एडमिट हैं फिल्ममेकर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines