Filmmaker Siddique: मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ा है। सिद्दीकी 69 साल के हैं और बीते दिन यानी सोमवार को उन्हें दिन का दौरा पड़ा, जिससे उनकी हालत गंभीर है।
सिद्दीकी कोच्चि के एक निजी अस्पताल में ईसीएमओ (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) सपोर्ट पर हैं। इस खबर से उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं और ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi से शादी का सपना देखने वाली एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम की पोस्ट देख बंद हो जाएंगी आंखें
Filmmaker Siddique को पड़ा दिल का दौरा
रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्दीकी निमोनिया और लीवर की बीमारी से पीड़ित है और इसी के कारण उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इसी के बीच अब फिल्ममेकर को दिल का दौरा आया है और अब उनका इलाज जारी है। वहीं, अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनका इलाज किया जा रहा है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
1983 में फिल्म उद्योग में की थी एंट्री
बता दें कि साल 1983 में सिद्दीकी ने अनुभवी निर्देशक फाजिल के सहायक निर्देशक के रूप में अपने दोस्त लाल के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था। इस जोड़ी ने मलयालम में कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं, जिनमें रामजी राव स्पीकिंग, इन हरिहर नगर, गॉडफादर और वियतनाम कॉलोनी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी फिल्में निर्देशित की हैं।
अदाकारी से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं सिद्दीकी
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साथ ही फिल्म ने 148.86 का कलेक्शन किया। वहीं, सिद्दीकी कमान के अदाकार भी है और डायरेक्शन के अलावा उन्होंने अपनी अदाकारी से भी फैंस के दिलों में जगह बनाई है। साल 2022 में वह फिल्म केनकेमम में स्पेशल अपीरियंस में अहम रोल में थे। वहीं, अब उनकी हालत गंभीर है और फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines