Filmmaker Pradeep Sarkar Death: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रदीप सरकार का निधन, 50 साल की उम्र में किया था डायरेक्टोरियल डेब्यू

Filmmaker Pradeep Sarkar Death

Filmmaker Pradeep Sarkar Death

Filmmaker Pradeep Sarkar Death: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रदीप सरकार (pradeep sarkar passes away) का निधन हो गया है। आज यानी 24 मार्च को सुबह 3:30 बजे प्रदीप ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली है।

विज्ञापन

रिपोर्टस की मानें तो प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे और उनका पोटैशियम लेवल काफी गिर गया था। अस्पताल में उनका इलाज चलने के दौरान ही उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने पेश किया महामृत्युंजय मंत्र, सोनू निगम ने दी आवाज

प्रदीप सरकार ने दी कई हिट फिल्में

बता दें कि लोकप्रिय फिल्म मेकर प्रदीप सरकार ने परिणीता, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। ‘परिणीता’ के निर्देशक के निधन की पुष्टि फिल्म मेकर हंसल मेहता और नीतू चंद्रा ने की हैं। इसके साथ ही आज शाम 4 बजे सांताक्रूज के एक श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

नीतू चंद्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

नीतू चंद्रा ने प्रदीप सरकार के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए ट्वीट किया और इस दुखद खबर की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे, मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था, उनका टैलेंट गजब का था, उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं, उन्हें बहुत याद किया जाएगा’। वहीं, डायरेक्टर के निधन से हर कोई शॉक्ड हैं और साथ ही तमाम सेलेब्स ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है।

विज्ञापन
और पढ़िए – जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने पेश किया महामृत्युंजय मंत्र, सोनू निगम ने दी आवाज

अजय देवगन ने भी किया ट्वीट

इसके साथ ही एक्टर अजय देवगन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘हम में से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, ‘दादा’ के निधन की खबर पर यकीन कर पाना अभी भी कठिन है, मेरी गहरी संवेदना, मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं, आरआईपी दादा. प्रदीप सरकार भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने शानदार काम की विरासत वे फैंस के लिए छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस से की थी करियर की शुरुआत

बता दें कि प्रदीप सरकार ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस के साथ की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ