52 साल के Karan Johar ने क्यों घटाया 17 किलो वजन? खुद वेट लॉस पर किया खुलासा

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने वेट लॉस पर बात की है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें वजन कम करने की जरूरत पड़ी थी। चलिए आपको बताते हैं करण जौहर ने क्या कुछ कहा है।

Karan Johar on His Weight loss Journey

Karan Johar on His Weight loss Journey

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। 52 वर्ष की उम्र में उन्होंने सिर्फ चार महीनों में 17 किलो वजन कम करके ये साबित कर दिया है कि समर्पण और अनुशासन से किसी भी उम्र में फिटनेस हासिल की जा सकती है

विज्ञापन

वजन घटाने की प्रेरणा

करण ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया कि उन्होंने वर्क आउट और डाइट करके ही वजह घटाया है। करण जौहर ने अपने स्वास्थ्य की जांच के दौरान पाया कि उनके ब्लड शुगर लेवल में असंतुलन है। इससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का फैसला लिया और वजन घटाने का प्रोसेस शुरू किया। उनका मकसद केवल बेहतर दिखना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीना भी था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

​

डाइट और वर्क आउट का मिश्रण

करण ने अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और चीनी की मात्रा कम कर दी और ज्यादा फाइबर से भरी खाने की चीजों को शामिल किया। उन्होंने दिन में सिर्फ एक बार भोजन करने की रणनीति अपनाई, जिससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिली। व्यायाम के रूप में उन्होंने योग, स्विमिंग और पैडल बॉल जैसे गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। इसके अलावा, उन्होंने हफ्ते में चार दिन 30 से 40 मिनट का वर्कआउट किया, जिसमें वेट ट्रेनिंग और पूल वर्कआउट शामिल थे।​

विज्ञापन

करण ने किया अफवाहों का खंडन

करण जौहर पर वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक जैसी दवाओं के उपयोग का आरोप लगाया गया था। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ किया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन पूरी तरह से नेचुरल है और उन्होंने किसी भी दवा या सर्जरी का सहारा नहीं लिया है। उनका कहना है कि ये बदलाव उनकी मेहनत, सही आहार और नियमित व्यायाम का परिणाम है।​

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ