फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की, जहां उन्होंने पहली बार अपने वजन घटाने के पीछे की सच्चाई बताई। लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा था कि करण ने वजन कम करने के लिए Ozempic नाम की दवा का सहारा लिया है, लेकिन अब खुद करण ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
फैन्स की चिंता पर दी सफाई
इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान करण जौहर ने कहा कि उनकी तबीयत एकदम ठीक है और वो खुद को पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन किसी दवा की वजह से नहीं, बल्कि एक सख्त डाइट प्लान और लाइफस्टाइल बदलाव के कारण हुआ है। करन ने ये भी कहा कि वो अपनी हेल्थ को लेकर अब ज्यादा सजग हैं और ब्लड लेवल्स में सुधार के लिए ही उन्होंने ये सफर शुरू किया था।
सिर्फ एक मील खाते हैं करण
सेशन के दौरान करण ने बताया कि वो फिलहाल एक ऐसे डाइट रूटीन को फॉलो कर रहे हैं, जिसमें उन्हें दिनभर में केवल एक बार खाना खाने की अनुमति है। इसके साथ-साथ वो रेगुलर स्विमिंग और पैडलबॉल जैसे स्पोर्ट्स भी कर रहे हैं, जिससे उनकी फिटनेस में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल से ही उन्होंने हेल्दी ईटिंग शुरू कर दी थी और उसके बाद से ही शरीर में बड़ा बदलाव महसूस हुआ।
Ozempic के इस्तेमाल की बात को किया खारिज
करण जौहर ने एक बार फिर साफ किया कि उनका वजन कम करने में Ozempic या किसी दवाई का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी बातें फैल रही हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनकी मेहनत, डेडिकेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल का नतीजा है।
वर्कफ्रंट पर केसरी 2 का इंतजार
बात करें करण जौहर के प्रोफेशनल फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म केसरी 2 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें सी. शंकरण नायर की कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। इस कोर्टरूम ड्रामा का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फैन्स कर रहे हैं ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ
करण जौहर की ये नई झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके आत्मविश्वास और फिटनेस जर्नी की सराहना कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि उनके निर्देशन में बनी अगली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
यह भी पढ़ें: Ananya Pandey की नेटवर्थ कितनी? क्या ‘केसरी चैप्टर 2’ से कमाई में होगी बढोतरी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines