Filmfare Awards 2025 Technical Winners: सिनेप्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. आज 11 अक्टूबर की शाम को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में सितारों का मेला लगेगा. इस इवेंट में मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं. इवेंट के शुरू होने से पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 टेक्निकल विनर्स की लिस्ट की लिस्ट आ गई है, जिसमें ‘लापता लेडीज’ और ‘किल’ ने बाजी मारी है.
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 टेक्निकल विनर्स की लिस्ट
बेस्ट डायलॉग
स्नेहा देसाई- लापता लेडीज
बेस्ट स्क्रीनप्ले
स्नेहा देसाई- लापता लेडीज
बेस्ट स्टोरी
आदित्य धर और मोनाल ठाकर- आर्टिकल 370
बेस्ट एक्शन
सीयंग ओएच और परवेज शेख- किल
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
राम संपत- लापता लेडीज
बेस्ट कोरियोग्राफी
बॉस्को- सीजर- तौबा-तौबा, बैड न्यूज
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
रफी महमूद- किल
बेस्ट कॉस्टयूम
दर्शन जालान- लापता लेडीज
बेस्ट एडिटिंग
शिवकुमार वी. पणिक्कर- किल
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
मयूर शर्मा- किल
बेस्ट साउंड डिजाइन
सुभाष साहू- किल
बेस्ट वीएफएक्स
रीडिफाइन- मूंज्या
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
रितेश शाह और तुषार शीतल जैन- आई वांट टू टॉक
कब और कहां होगा इवेंट?
70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की बात करें तो ये इवेंट अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होने वाला है. इस इवेंट की सेरेमनी आज 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे से शुरू होगी. इस बार इस इवेंट को शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं. बता दें कि शाहरुख खान इस इवेंट को 17 साल बाद होस्ट करने वाले हैं. फैंस को इसकी एक्साइटमेंट है कि इस बार किंग खान फिल्मफेयर अवार्ड्स को होस्ट करेंगे.
बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के लिए कौन नॉमिनेट?
इसके अलावा अगर इस बार के फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) और बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड (फीमेल) की बात करें तो इसमें कई नाम शामिल हैं. बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) की बात करें तो इसमें अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और राजकुमार राव (स्त्री 2) हैं. वहीं, अगर बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड (फीमेल) की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (क्रू), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), तब्बू (क्रू) और यामी गौतम (आर्टिकल 370) के लिए नॉमिनेट हैं.
यह भी पढ़ें- 4400 करोड़ रुपये में बना 5वां सीजन, वो सीरीज जिसके हर एपिसोड पर खर्च हुए 450-550 करोड़
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines