Filmfare Awards 2025: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के बाद अब फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन की लिस्ट आ गई है. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के 70वें संस्करण के लिए नॉमिनेशन्स का ऐलान होते ही भोजपुरी सिनेमा में भी खुशी की लहर दौड़ गई है. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन में भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार कहे जाने वाले पॉपुलर सिंगर पवन सिंह और रवि किशन को भी नॉमिनेशन मिला है.
पवन सिंह को किस गाने के लिए मिला नॉमिनेशन?
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन में पवन सिंह का भी नाम सामने आया है. पवन सिंह को ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ (मेल) में नॉमिनेशन मिला है. पवन सिंह को फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ को लेकर फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में नॉमिनेशन मिला है. पवन सिंह के अलावा अरिजीत सिंह को फिल्म ‘लापता लेडीज’ के गाने ‘सजनी’ के लिए नॉमिनेशन मिला है.
रवि किशन को भी मिला नॉमिनेशन
इनके अलावा जावेद अली को फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘मिर्जा’ के लिए नॉमिनेशन मिला है. साथ ही करण औजला को फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ के लिए नॉमिनेशन मिला है. इसके अलावा सोनू निगम को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के गाने ‘मेरे ढोलना’ के लिए नॉमिनेट किया गया है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के अलावा रवि किशन को भी फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में नॉमिनेट किया गया है.
किस फिल्म के लिए नॉमिनेट हुए रवि किशन?
रवि किशन को उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का नॉमिनेशन मिला है. रवि किशन के अलावा इसमें चार और नाम शामिल हैं. पंकज त्रिपाठी को उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए नॉमिनेट किया गया है. परेश रावल को फिल्म ‘सरफिरा’ के लिए नॉमिनेशन मिला है. आर माधवन को फिल्म ‘शैतान’ और राघव जुयाल को फिल्म ‘किल’ के लिए नॉमिनेट किया गया है.
कब होगा फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025?
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के आयोजन की बात करें तो इस इवेंट का आयोजन 11 अक्टूबर, 2025 को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होगा. 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे. इस इवेंट के आयोजन का हर सिनप्रेमी को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2025: बेस्ट फिल्म से बेस्ट एक्टर तक, यहां देखें 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की लिस्ट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
17 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
18 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines