Ruhani: फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई नई विवाद खड़े होते रहते हैं। फिल्म ‘रूहानी’ का मुहूर्त कोरोना काल से पहले फिल्म निर्माता दीपक सारस्वत (Deepak Saraswat) ने किया था, पर देश में लॉकडाउन होने के कारण यह फिल्म अधूरी रह गई। लेकिन इस फिल्म में एक नया मोड़ सामने आया है, एक जानी-मानी अभिनेत्री ने दीपक सारस्वत पर आरोप लगाया है कि यह फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है और इसे बिना पूछे उन्होंने बनाने का निर्णय लिया है।
निर्माता ने कही ये बात
इस बात पर निर्माता का कहना है, यह कई बार इत्तेफाक होता है कि किसी की जीवन कहानी किसी की कहानी से मैच करती हो, और बिना पूरी कहानी जाने, कोई नहीं बता सकता है कि यह उसकी जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। गौरतलब है कि दीपक सारस्वत सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रूहानी भी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सपने बड़े देखती है और उसको पूरा करने की चाहत में गलत कदम उठा लेती है और बाद में उसकी मृत्यु हो जाती है। अपने कातिलों से बदला लेने की कहानी का नाम रूहानी है। फिल्म शूटिंग को अभी तो फिलहाल कुछ समय के लिए रोका गया है, जल्दी शूटिंग को खत्म करके फिल्म को रिलीज करने का प्लान भी किया जाएगा।
आजकल फिल्म निर्माताओं में कुछ अलग कहानी दिखाने की होड़ लगी हुई है। इसलिए कई निर्माता और निर्देशक गांव कस्बों में कहानियां ढूंढ रहे हैं। सच्ची घटनाओं पर भी फिल्म बनाने का आजकल एक चलन आ गया है। दीपक सारस्वत (Deepak Saraswat) जो पेशे से एक एड फिल्म निर्माता है, उन्होंने भी अब एक सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म बनाने का निर्णय लिया है।
दीपक सारस्वत के बारे में
बता दें कि दीपक सारस्वत, फिल्मकार के साथ-साथ एक समाज सेवक भी हैं, जिन्हें उनके अच्छे कामों से भी पहचान मिली है, सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनका मानना है कि दुनिया में हर किसी इंसान के पास अपनी एक खुद की कहानी है। और कई कहानियां ऐसी हैं- जिनकी कहानी को पर्दे पर दिखाकर औरों की जिंदगी को बदला जा सकता है।
इसी कड़ी में सारस्वत, मध्य प्रदेश के गांव की एक सच्ची कहानी पर कार्य कर रहे हैं, जल्द ही उस पर फिल्म बनाने का काम भी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कलाकार और पात्रों को भी लगभग उसी इलाके से उठाया जाएगा, ताकि फिल्म में गंभीरता आए और सच्चाई को वैसे ही प्रदर्शित किया जा सके।
गौरतलब है कि दीपक सारस्वत (Deepak Saraswat ) को समाज के लिए कार्य करते हुए सैकड़ों बार सोशल मीडिया पर देखा गया है। यह उनकी प्रसिद्धि और उनके लाखों समर्थक जुटाने का भी कारण रहा है। अब उन्होंने ने फैसला लिया है कि सच्चाई और प्रेरणात्मक कहानियों को पर्दे पर लाकर भी वो समाज सुधारने का कार्य करेंगे।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines