Kolkata Rape Murder Case पर हुआ फिल्म का ऐलान, बड़ा फिल्म मेकर दिखाएगा वारदात की सच्चाई

Movie Announced on Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर अब फिल्म बनाई जा रही है। जी हां फेमस फिल्म निर्माता अब सच्ची घटना पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है।

Movie Announced on Kolkata Rape Murder Case

Movie Announced on Kolkata Rape Murder Case

विज्ञापन

Movie Announced on Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप और मर्डर की कहानी ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अब इसी मामले पर बेस्ड एक फिल्म की घोषणा की गई है। जी हां बांग्ला निर्देशक अतुल इस्लाम ने ‘दानव’ नाम की फिल्म की घोषणा की है, जो कोलकाता के भयावह बलात्कार और हत्या के मामले से प्रेरित होगी।

विज्ञापन

पिछले महीने 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना हुई। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया। डॉक्टरों ने अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए।

बांग्ला डायरेक्टर ने किया ऐलान 

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक फेमस बांग्ला डायरेक्टर अतुल इस्लाम ने ‘दानव’ नाम की फिल्म की घोषणा की है, जो इस दुखद घटना से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में रूपशा मुखोपाध्याय और न्यूकमर अभिनेता पियार खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, अतुल ने लिखा, “अगर इंसान इंसान नहीं बनना चाहता तो वो राक्षस बनना चाहते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Piyar Khan (@piyarkhann30)

विज्ञापन

रूपशा मुखोपाध्याय मुख्य भूमिका में होंगी

इस बांग्ला फिल्म में रूपशा मुखोपाध्याय एक नर्स का किरदार निभाएंगी और पियार उनके प्रेमी और शवगृह कर्मचारी के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक दुखद घटना के बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।

विज्ञापन

इस फिल्म के जरिए अतुल इस्लाम ने संवेदनशील मुद्दे को उठाने की कोशिश की है जो हमारे समाज में गहरी छाप छोड़ चुका है। ‘दानव’ फिल्म इस घटना के असर को दर्शाते हुए, सामाजिक और व्यक्तिगत त्रासदी को उजागर करेगी।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में अपडेट

बीते महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना ने हंगामा मचा दिया है। इस मामले की जांच वर्तमान में सीबीआई द्वारा की जा रही है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, सीबीआई की जांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Stree 2 OTT: अब ओटीटी पर होगा ‘सरकटे का आतंक’, जानें कब और कहां हो रही रिलीज?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ