Sajid Khan Is Alive: बीते दिन मदर इंडिया फेम अभिनेता साजिद खान का निधन हो गया। साजिद खान ने मदर इंडिया फिल्म में सुनील दत्त के बचपन का किरदार निभाया था। अभिनेता के निधन के बाद लोगों ने यह समझ लिया कि फिल्म डायरेक्टर साजिद खान का निधन हो गया है और लोग उनको श्रद्धांजलि देने लगे। इस खबर से परेशान साजिद खान आखिरकार सोशल मीडिया पर आए और उनको इस बात का प्रमाण देना पड़ गया कि अभी वह मरे नहीं हैं, बल्कि जिंदा हैं।
साजिद खान ने जारी किया वीडियो
मदर इंडिया अभिनेता साजिद खान के निधन के बाद लगातार डायरेक्टर साजिद खान को सोशल मीडिया पर आत्मा की शांति के संदेश मिल रहे थे। इस खबर से परेशान होकर अभिनेता सोशल मीडिया पर सबके सामने आए और उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी कर कहा कि अभी वह नहीं मरे हैं, जिंदा हैं। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता साजिद खान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
‘कल रात से मेरे पास आ रहे मैसेज’
इस वीडियो में साजिद खान ने सिर से पैर तक सफेद रंग के कपड़े में खुद को ढंका हुआ था। वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘मैं साजिद खान का भूत हूं। मेरी आत्मा को शांति नहीं मिल रही है, कैसे मिलेगी शांति। वो बेचारा साजिद खान 70 के दशक में था, मदर इंडिया फिल्म जो 1957 में आई थी, उसमें जो छोटा बच्चा सुनील दत्त बना था उसका नाम साजिद खान था। वह 1951 में पैदा हुआ और मैं 20 साल बाद, लेकिन मेरे कुछ मीडिया के दोस्तों ने मेरी फोटो डाल दी, जिसके बाद कल रात से लेकर अब तक मेरे पास मैसेज आ रहे हैं कि मैं जिंदा हूं?’
क्यों हुआ कन्फ्यूजन
साजिद खान ने आगे कहा, ‘हां मैं जिंदा हूं, नहीं मरा आपलोगों की दुआ से। लेकिन मीडिया वालों से मेके दोस्तों से सभी से मेरा यह कहना है कि अभी मैं जिंदा हूं। और एक्टर साजिद खान की आत्मा को शांति मिले।’ बता दें कि दोनों का नाम साजिद खान होने की वजह से लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन हुआ था और फिर लोगों ने डायरेक्टर साजिद खान को मैसेज करने शुरू कर दिए और इसके बाद उनको मीडिया के सामने आना पड़ा।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines