Fighter Trailer Release: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था, जो अब मेकर्स ने खत्म कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार है। देखें वीडियो
इस फिल्म का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फाइटर का ट्रेलर फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। लोगों को ये बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Critics Choice Awards 2024 में Oppenheimer की धाक, Barbie ने भी दिखाया जलवा
कैसा है ट्रेलर?
अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर की बात करें तो ये तीन मिनट नौ सेकेंड का वीडियो है। इस ट्रेलर वीडियो में देशभक्ति साफ झलक रही है। ट्रेलर वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना से जुड़ी हुई है, जिसमें साहस, बलिदान और हौंसला साफ दिख रहा है। साथ ही ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हमारे जाबांज सिपाही दुश्मनों का सामना करते है।
नेटिजन्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अगर इस ट्रेलर के सोशल मीडिया रिएक्शन की बात करें तो यूजर्स को ये बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब सब्र नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेहद शानदार। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये ब्लॉकबस्टर होने वाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सारे रिकॉर्ड्स टूटेंगे। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस ट्रेलर वीडियो पर कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि मल्टीस्टार ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines