ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘फाइटर’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है, जिसके लिए ऋतिक-दीपिका ने मोटी रकम वसूल की है। आपको हैरानी होगी कि अनिल कपूर को फिल्म के लिए बहुत कम फीस मिली है।
ऋतिक रोशन ने ली सबसे ज्यादा फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फाइटर’ के लिए ऋतिक रोशन ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है। उन्होंने फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म में जबरदस्त धमाल मचाती दिख रही हैं। उनके एक्शन सीन्स देखकर फैंस भी हैरान हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने फाइटर के लिए 15 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूली है। वहीं अनिल कपूर को ऋतिक और दीपिका के मुकाबले काफी कम फीस मिली है।
यहां जानें बाकी स्टार कास्ट की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर को ऋतिक रोशन से सात गुना कम फीस मिली है। उन्होंने फिल्म के लिए सिर्फ 7 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। फाइटर में इन स्टार्स के अलावा करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं। करण ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि फाइटर के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपए फीस मिली है, जबकि अक्षय ओबेरॉय को ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बेहद फिल्म में उनका रोल कम था लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को इम्प्रेस किया है।
पहले दिन ऐसा रहा फिल्म का हाल
गौरतलब है कि फाइटर ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जिसे देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फाइटर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इससे काफी बेहतर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे के लिए 2,79,367 टिकट बेचकर करीब 8.4 करोड़ की कमाई कर ली थी।
यह भी पढ़ें : Fighter Real Fact: क्या है मूवी की असली कहानी, जिसपर बेस्ड है फाइटर
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
36 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines