Fighter Song Ishq Jaisa Kuchh Release: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए ‘फाइटर’ के दूसरे गाने ‘इश्क जैसा कुछ’ को रिलीज कर दिया है, जिसमें कुछ खास नया देखने को नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में 2023 की इन फिल्मों ने जमकर लूटा बॉक्स ऑफिस, टॉप 3 में Prabhas की दो मूवी
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
बता दें कि टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ‘फाइटर’ के दूसरे गाने ‘इश्क जैसा कुछ’ को रिलीज किया है। हालांकि इस गाने में Bang-Bang के जैसे डांस मूव्स और Besharam Rang जैसे बोल्ड सीन्स नजर आ रहे हैं।
वहीं, यूजर्स इस गाने पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस गाने पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये गाना बेहद शानदार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऋतिक की बॉडी क्या कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी बेहद शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस म्यूजिक वीडियो पर कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ फैंस को खूब पसंद आया। वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वहीं, ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण ‘स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़’, ऋतिक रोशन ‘स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया’, अनिल कपूर ‘ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह’ के किरदार में नजर आने वाले हैं।
बड़े पर्दे पर पहली बार साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को देखने के लिए अलग ही बेकरारी है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines