Fighter Song Heer Aasmani Review: (इशिका जैन, नई दिल्ली) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover), अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की अपकमिंग फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है। ‘फाइटर’ (Fighter) के गाने ‘शेर खुल गए’ (Sher Khul Gaye) को मिले प्यार के बाद अब मेकर्स ने एक और गाना जारी कर दिया है। कुछ देर पहले ही ‘हीर आसमानी’ रिलीज हुआ है। विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी और बी प्राक ने इस गाने में अपनी खूबसूरत आवाज दी है।
यह भी पढ़ें: KGF स्टार Yash के दीवानगी बनी 3 फैंस की मौत की वजह, एक्टर के जन्मदिन पर हादसा
‘हीर आसमानी’ हुआ रिलीज
‘हीर आसमानी’ (Heer Aasmani) की एक खासियत है इसे सुनने के बाद हो सकता है कि आप अपने कॉलेज के दिनों में खो जाएं। दरअसल, इस गाने में आपको ढेर सारा रोमांस और दोस्तों का मजाकिया ग्रुप देखने को मिलेगा। जिस तरह से कॉलेज के दिनों में अक्सर लोग प्यार में खोए हुए दिखाई देते हैं ठीक वैसे ही ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी आंखों-आंखों से इशारे कर एक-दूसरे के साथ रोमांस फरमा रहे हैं। इनकी केमिस्ट्री फिल्म में सिजलिंग लग रही है। साथ ही करण सिंह ग्रोवर भी इश्क में डूबे हुए लग रहे हैं। सभी लड़कों की दोस्ती भी एकदम वैसी ही ताजगी महसूस करा रही है जो कॉलेज के बॉयज गैंग को देखकर महसूस होती है।
गाने में महसूस होगी फ्रेशनेस
इस गाने की शुरुआत होती है ऋतिक रोशन की एब्स के साथ, जिन्हें देखकर सभी लड़कियां लट्टू होने वाली हैं। गाने की शुरुआत में ही इतना ग्लैमर देखने को मिल गया कि आपकी नजरें नहीं हटेंगी। यहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का लुक एकदम फ्रेश लग रहा है। कोई भी किसी भी उम्र का क्यों न हो उनके चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से वो आपको 22 -24 साल से ज्यादा का नहीं लगेगा। जिसका मतलब है कि स्टार्स के लुक्स का बेहद ख्याल रखा गया है। सभी ने मिलकर एक ऑरा सेट कर दिया है। यूनिफार्म में आते ही सभी एक्टर्स टशन में आ गए।
इंटेंस कहानी की मिलेगी झलक
गाने की जो वाइब है वो आपको बेहद पसंद आएगी। ‘हीर आसमानी’ के लिरिक्स भी कुछ ऐसे हैं कि आपके जुबान पर चढ़ने तय हैं। इस सॉन्ग के वीडियो में आपको जब 2- 3 सेकंड के लिए दीपिका की लिप सिंक देखने को मिलेगी तो उनके एक्सप्रेशन भी आपके दिल में उतरने वाले हैं। इसकी और खास बात है कि गाने में कोई भी अभद्र सीन देखने को नहीं मिला। लेकिन रोमांस और दोस्ती के साथ अनिल कपूर की गंभीर प्लानिंग देख आपको इसकी इंटेंस स्टोरी का अंदाजा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines